फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Honored the creators

Amethi News: रचनाकारों का किया सम्मान

Sun, 13 Sep 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 13 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Honored the creators
अमेठी में अवधी साहित्य संस्थान की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी को संबो​धित करते वक्ता। स्रोत: आयोज
अमेठी। अवधी साहित्य संस्थान अमेठी की ओर से शुक्रवार को शहर के एक होटल के सभागार में अंतरराष्ट्रीय साहित्योत्सव आयोजित किया गया। इसमें कनाडा सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे सृजनधर्मियों को गोस्वामी तुलसीदास अवधी सम्मान से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन


संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अर्जुन पांडेय ने आमंत्रित कवियों का स्वागत किया। स्थापना दिवस समारोह में कनाडा सहित तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, राजस्थान, अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के सृजनधर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राम बहादुर मिश्र ने की। मुख्य अतिथि प्रोफेसर एम गोविंद राजन रहे।
विज्ञापन


संगोष्ठी में प्रोफेसर हेमराज मीणा, डॉ. दयाराम मौर्य रत्न, कनाडा से नीरजा शुक्ला, अनिल शुक्ला, विजय चिरौरी, संन्यासी सत्यानंद त्यागी और रंजना मिश्रा ने विचार रखे। वक्ताओं ने अवधी को लोकभाषा के साथ हिंदी साहित्य की समृद्ध परंपरा का महत्वपूर्ण आधार बताया।प्रथम सत्र में अनीस देहाती, हरिनाथ शुक्ल, नरेंद्र शुक्ल, प्रेम कुमार त्रिपाठी और राम प्यारे प्रजापति समेत 37 कवियों ने काव्य पाठ किया। संचालन कुमार तरल ने किया। समारोह में डॉ. सुधाकर तिवारी, डॉ. शंभूनाथ त्रिपाठी, डॉ. जनार्दन पांडेय, सुशील सीतापुरी, अखिलेश पांडेय, एसके सिंह, सुधाकर शर्मा, पंडित रामदुलारे सिंह सुजान, सुभाष पांडेय, अनुपम पांडेय, रामेश्वर सिंह, राजेंद्र शुक्ल और डॉ. अभिमन्यु पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed