फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Home turned into nursery, decorating Earth's courtyard with thousands of plants

Amethi News: घर बना नर्सरी, हजारों पौधों से सजा रहे धरती का आंगन

Fri, 05 Jun 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Home turned into nursery, decorating Earth's courtyard with thousands of plants
संग्रामपुर के गूजीपुर गांव में पौधों की सिंचाई करते बृजेश प्रताप सिंह।-संवाद
अमेठी सिटी। बदलते मौसम और घटती हरियाली के बीच अमेठी में पर्यावरण प्रेमी प्रकृति को बचाने की अनोखी मुहिम चला रहे हैं। कुछ लोगों ने अपने घरों को नर्सरी में बदल दिया है। वे हजारों पौधे तैयार कर सार्वजनिक स्थानों को हरा-भरा बना रहे हैं। इंदिरा गांधी डिग्री कॉलेज के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. लालता प्रसाद द्विवेदी अगम अब तक दो हजार से अधिक पौधे लगा चुके हैं। उनका कहना है कि पौधे लगाना आसान है, लेकिन उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन



संग्रामपुर के गूजीपुर गांव निवासी बृजेश प्रताप सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को अपना मिशन बना लिया है। उन्होंने स्वयं नर्सरी तैयार कर करीब तीन हजार पौधे विकसित किए हैं। रेलवे स्टेशन, विद्यालयों, नदी-नालों के किनारे और खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है।
विज्ञापन



वहीं पीथीपुरी गांव के सेवानिवृत्त आर्मी कैप्टन ज्वाला प्रसाद ओझा ने अपने घर को मिनी नर्सरी का रूप दे दिया है। सुबह का अधिकांश समय पौधों की सिंचाई और देखभाल में बीतता है। वह विभिन्न स्थानों से पौधे लाकर उन्हें तैयार करते हैं और खाली भूमि पर रोपित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।


पौधरोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। जिले में इस वर्ष व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed