फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   holi celebrated with joy in amethi

कोरोना के बीच हर्षोल्लास से मनाई गई होली

Tue, 30 Mar 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
holi celebrated with joy in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। होली का पर्व सोमवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। रविवार रात शुभ मुहूर्त में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में होलिका को आग के हवाले किया गया। कोविड संक्रमण से बेखौफ युवाओं की टोली सोमवार सुबह से ही सड़कों पर उतर आई। कई जगह लोगों ने बैंड बाजे की धुन पर जमकर धमाल किया।
विज्ञापन

ठंडई से शुरू रंगों की होली दोपहर तक कीचड़ में तब्दील हो गई। युवाओं की टोली ने न सिर्फ अपने बीच के लोगों बल्कि सड़क पर आने-जाने वाले अपरिचितों के साथ जमकर होली खेली।
विज्ञापन

टोली में शामिल लोगों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा जिन्होंने रंग डालने का विरोध किया। कस्बों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की धूम रही।
रंग खेलने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। भोजन बनाने और खिलाने के बाद बाहर निकलीं महिलाओं ने भी जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। दोपहर तीन बजे के बाद होली मिलन का कार्यक्रम शुरू हुआ। लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के मौके पर कई गांवों में युवाओं की टोली ने देर शाम तक फाग गाकर त्यौहार की खुशियां साझा कीं। पूरे जिले में शांति पूर्ण ढंग से होली का त्यौहार संपन्न हुआ। सुबह से लेकर देर शाम तक पुलिस अधिकारी जिले में भ्रमणशील रहे।
पर्व को सकुशल निपटाने के लिए एसपी दिनेश सिंह ने जगदीशपुर, जायस समेत कई क्षेत्रों में तो सभी एसडीएम व सीओ लगातार भ्रमणशील रहे। थाना प्रभारी गांव से शहर तक संवेदनशील स्थानों पर फोर्स तैनात कर निगरानी में जुटे रहे। देर शाम जिले में शंातिपूर्ण होली पर्व निपटने के बाद कर्मियों ने राहत की संास ली।
युवाओं में दिखा कोरोना का डर
पर्व पर उत्साह के बीच लोगों में कोरोना का डर भी हावी रहा। कई क्षेत्रों में रंग खेलने या एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाने वाले युवा मास्क लगाए नजर आए। इस बार होली पर लोगों ने एक दूसरे को गले लगाने में भी कंजूसी बरती।

पुलिस कर्मियों ने खेली होली
होली की ड्यूटी करने के बाद मंगलवार को पुलिस कर्मियों ने होली पर्व का आंनद उठाया। थानों के साथ ही पुलिस लाइंस व एसपी आवास पहुंचकर एक-दूसरे को रंग, अबीर व गुलाल से सराबोर करने के बाद कर्मी डीजे की धुन पर जमकर थिरके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed