{"_id":"686abf04e2a50379ab0eabae","slug":"hindu-society-should-be-organized-amethi-news-c-96-1-ame1002-144023-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संगठित हो हिंदू समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संगठित हो हिंदू समाज
Sun, 06 Jul 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौरीगंज में आयोजित बैठक में मौजूद विहिप के कार्यकर्ता। -संगठन
अमेठी सिटी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौरीगंज में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसमें हिंदू राष्ट्र की अवधारणा, गो रक्षा, लव जिहाद और विहिप की स्थापना के मूल उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समय की मांग है कि हिंदू समाज संगठित हो और आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ा जाए।
बैठक के दौरान युवाओं को धर्म जागरण से जोड़ने, ग्राम स्तर तक संगठन के विस्तार और समाज में समरसता बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए संगठन को और सक्रिय बनाना जरूरी है। उन्होंने धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे विषयों पर विशेष सतर्कता की जरूरत बताई।
बैठक में विभाग संगठन मंत्री चंदन, विभाग मंत्री सोहनलाल, जिला मंत्री अभिमन्यु, कोषाध्यक्ष रामजी अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष रामरतन, संरक्षक भगवान बक्स सिंह, गौ रक्षा प्रमुख उमाकांत सिंह, प्रचार प्रमुख और मीडिया प्रभारी दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।