{"_id":"5e5bef038ebc3ef3a9127f96","slug":"high-speed-truck-entered-the-house-amethi-news-lko5114973134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। वारिसगंज से रानीगंज जा रहा तेज रफ्तार ट्रक रविवार सुबह छह बजे दौलतपुर लोनहट गांव के पास अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। हादसे में जहां दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए वहीं चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। चालक व खलासी ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को सड़क से हटाकर अवरुद्ध आवागमन बहाल कराया।
रविवार सुबह गिट्टी लादकर एक ट्रक वारिसगंज से रानीगंज की ओर जा रहा था। सुबह छह बजे तेज रफ्तार ट्रक दौलतपुर गांव में अचानक अनियंत्रित होकर रमेश कुमार के मकान का अगला हिस्सा तोड़ते हुए पलट गया। इसमें पड़ोसी जगराम के छप्पर का मकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दीवार की ईंटें कमरे में चारपाई पर सो रहे रमेश कुमार व बगल में चाय बना रही उनकी मां प्रेमा देवी के ऊपर गिरने से दोनों मामूली रूप से जख्मी हो गए। जगराम के मकान में मौजूद उनकी 70 वर्षीय मां रजाऊ तथा पत्नी बिरजा भी चोटिल हो गईं। इस हादसे में रमेश के मकान में रखी बाइक व मकान के बाहर गुमटी में मौजूद किराने के सामान तथा जगराम के मकान में रखी साइकिल के साथ घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गए।