फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   High speed bikes collided face to face, one dead

आमने सामने भिड़ीं तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत

Tue, 01 Sep 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
High speed bikes collided face to face, one dead
अमेठी। स्थानीय विकासखंड से गुजरने वाले अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर मंगलवार को दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तो चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पीपरपुर थाने के इस्माइलपुर गांव निवासी मोहित उर्फ मनोज (25) अपने एक साथी के साथ बाइक से किसी काम के सिलसिले में मंगलवार दोपहर बाहर निकला था। वह अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर जनता नगर के पास पहुंचा ही था कि उसकी बाइक सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में मोहित व उसके साथ बैठे युवक के अलावा दूसरी बाइक पर सवार सुल्तानपुर जिले के कुड़वार निवासी विपिन कुमार (28), राजकुमार चौरसिया व कुलदीप चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने सभी को सीएचसी भादर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित करते हुए अन्य घायलों की हालात नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे एसओ संतोष सिंह ने सभी को जिला अस्पताल भेजते हुए दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। एसओ ने बताया कि मोहित उर्फ मनोज के साथ बैठे युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घायल युवकों के परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी गई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed