फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   High school and intermediate meritorious will be honored on June 14

Amethi News: हाईस्कूल व इंटर मेधावियों का 14 जून को होगा सम्मान

Sun, 11 Jun 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 11 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
High school and intermediate meritorious will be honored on June 14
गौरीगंज (अमेठी)। मेधावियों को सम्मानित करने के साथ विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने के लिए 14 जून को शैक्षिक सत्र 2023 के टॉपर को पुरस्कृत किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री संबोधन के साथ लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण दिखाते हुए अफसर भविष्य संवारने की टिप्स देंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में अपनी मेधा का प्रदर्शन करने वाले मेधावियों शिक्षा विभाग सम्मानित करेगा। लखनऊ में 14 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ प्रदेश स्तर पर परचम लहराने वाले मेधावी को जिला स्तर पर टॉप करने वाले मेधावियों को डीएम सम्मानित करेगें। विभाग मेधावी सम्मान समारोह आयोजित करने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा में टॉप करने वाली सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर केशव नगर प्रेरणा त्रिपाठी, जंग बहादुर इंटर कॉलेज ककवा के प्रशांत तिवारी, इंटरमीडिएट में शिव नायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौरीगंज सूरज सरोज, मुसाफिरखाना के एएच इंटर कॉलेज की साधना यादव, अशोक सिंह इंटर कॉलेज बाबूपुर गौरीगंज की अंशिका त्रिपाठी तथा शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी के अमित विश्वकर्मा को एक-एक लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें भी मिलेगा कार्यक्रम में सम्मान
मेधावी सम्मान समारोह में हाईस्कूल के शिवम यादव, सत्येंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, अमन, राज गुप्ता, श्रुति तिवारी, हर्षित मिश्र व हिमांशु चौरसिया तथा इंटरमीडिएट में शिवानी सरोज, ध्रुवसेन सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, मधु, अभिमन्यु व अनुपम सिंह को 21 हजार रुपये के पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाएगा।



चल रही रही तैयारियां
मेधावी सम्मान समारोह आयोजित करने की तैयारियां चल रही है। मेधावियों के बैंक खातों में पुरस्कार राशि अंतरित की जाएगी। 14 जून को कार्यक्रम आयोजन स्थल समेत अन्य की मंजूरी का प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति को भेजा गया है। स्थल चयन के बाद मेधावियों के साथ जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
संगीता सिंह- प्रभारी डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed