{"_id":"6297b7f2a4cca25cb079716a","slug":"heat-wave-on-full-flow-temprature-cross-42-degree-amethi-news-lko6333075111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 42 डिग्री के पार, उमस भरी गर्मी में झुलस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 42 डिग्री के पार, उमस भरी गर्मी में झुलस रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। जून के पहले दिन ही हवाओं की तल्खी ने आम जीवन बेहाल कर दिया है। कूलर व पंखे भी लोगों को राहत नहीं दे रहे। उमस भरी गर्मी व लू के थपेड़ों ने घर से बाहर निकलने वालों की परेशानी बढ़ा रखी है। आलम यह है कि सुबह 10 बजे से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है तो आवश्यक कार्य से बाहर निकलने वाले भी थोड़ी ही देर में छांव की तलाश करने लगते हैं।
जून माह के पहले दिन से ही तापमान में लगातर बढ़ोत्तरी जारी है। बुधवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हवा का रुख बदलते ही फिर से झुलसाने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों ने जीवन मुश्किल कर दिया है। जून महीने के पहले दिन ही बुधवार को दिन भर लू के थपेड़ों से हर कोई बेहाल रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार को पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में लू की रफ्तार और बढ़ सकती है।
नरेंद्र देव विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियम रहा। सापेक्षिक अधिकतम आर्द्रता 73 प्रतिशत और न्यूनतम 36 प्रतिशत नापी गई। हवा की गति 2.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जिसके कारण सुबह से ही मौसम गर्म रहा।
विज्ञापन
पूर्वानुमान के विषय में कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि पुरवा और पश्चिमी हवा चलने के कारण मौसम में शुष्की बनी रहेगी। दिन में झुलसाने वाली लू चलने के कारण लोग किसी तरह मुंह ढंककर बाहर निकल रहे थे। शीतल पेय पदार्थ की दुकानों पर भीड़ दिखी और बाजारों में लोग छांव खोजते नजर आए।