फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   heat para amethi problem

Amethi News: 42 पार पहुंचा पारा, तपिश से रहे सब बेहाल

Wed, 19 Apr 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 19 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
heat para amethi problem
गर्मी से बचाव करतीं लड़कियां।
गौरीगंज (अमेठी)। अप्रैल माह में ही मई-जून की गर्मी पड़ने लगी है। सूरज की तपिश बढ़ने से पारा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को दोपहर चढ़ते ही जिले की बाजारों में सन्नाटा पसर गया। गर्म हवाएं लू का अहसास कराती रहीं। सूरज निकलने के साथ ही तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। सुबह दस बजे के बाद से तो आसमान से मानों आग बरसने लगती है। तपिश के चलते घरों से बाहर निकलने में भी लोगों को परेशानी होती है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बार सामान्य तापमान से करीब 3.5 से चार डिग्री अधिक तापमान अप्रैल माह में दर्ज किया गया। पहले यह तापमान जून में दर्ज किया जाता रहा था। इस कारण लोगों को अप्रैल में अधिक गर्मी की मार का सामना नहीं करना पड़ता था। इस बार हालात बिल्कुल विपरीत हैं। तापमान अभी से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इस माह में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

इनसेट

पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें
फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि चिलचिलाती गर्मी के साथ लू का दौर भी आरंभ हो गया है। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें व साथ में जूस, लस्सी, दही, बेल का शरबत, नींबू पानी, ग्लूकोज पाउडर युक्त पानी, मट्ठा, छाछ, तरबूज, खरबूज व खीरा आदि फलों का सेवन करें। अत्यधिक मसालेदार और देर से बने भोजन का सेवन करने से बचें। धूप में निकलने से परहेज करें। बाहर निकलते समय खुद को ढककर रखें।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन को भी छूट रहा पसीना
दिनों-दिन बढ़ रही गर्मी के चलते बिजली की खपत अधिक हो गई है। पावर कारपोरेशन को भी पसीना छूटने लगा है। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती का दंश लोग अभी से झेल रहे हैं। इसमें औद्योगिक क्षेत्रों को 24 घंटे की निर्बाध आपूर्ति में कटौती का दंश यहां के लोग भी झेल रहे हंै। वहीं कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लाइट की कटौती की जा रही है। कहीं-कहीं लो वोल्टेज की समस्या भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार
बुधवार को मौसम शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी हवा के सामान्य गति से चलने और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार है।
डॉ. आरके आनंद, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed