फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Healthcare services can not be maintained only with talks

‘सिर्फ भाषण से नहीं सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं’

Mon, 06 Sep 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Healthcare services can not be maintained only with talks
गौरीगंज (अमेठी)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दौरे के बाद सोमवार को कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने जगदीशपुर में बनकर तैयार ट्रॉमा सेंटर व सीएचसी तथा असैदापुर में संचालित संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। निरीक्षण के बाद एमएलसी ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ भाषण से नहीं सुधरेंगी।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व जिले के दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री ने जगदीशपुर के ट्रॉमा सेंटर, जिला अस्पताल, एसीसी व रेफरल अस्पताल में बनकर तैयार ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया था। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार पर अमेठी के लोगों को विकास के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

रविवार को स्मृति के वापस जाने पर सोमवार अपराह्न कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह अचानक ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। ट्रामा सेंटर परिसर में संचालित सीएचसी में बनकर तैयार 25 बेड के कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। दीपक ने कहा कि यहां मौजूद भीड़ कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के बाद दीपक जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां भी उन्हें पर्याप्त संख्या में चिकित्सक व स्टाफ नहीं मिला। दीपक ने कहा कि जिले में संचालित सभी 13 सीएचसी व 30 पीएचसी कांग्रेस के कार्यकाल में स्थापित हुई थीं।

आज किसी भी अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ तक नहीं हैं। स्मृति पर सीधे हमला बोलते हुए दीपक ने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ भाषण से व्यवस्था सुधारने में जुटे हैं। जनता सच जान रही है। समय पर इन्हें जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed