फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Health team reached the chickenpox affected area

Amethi News: चिकनपाॅक्स प्रभावित इलाके में पहुंची स्वास्थ्य टीम

Thu, 15 Jun 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Health team reached the chickenpox affected area
अमेठी। जायस के दो वार्डों में चिकनपाॅक्स से 12 लोगों के बीमार होने की सूचना पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर उपचार जानकारी हासिल की। साथ ही लोगों को बीमारी के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने बताया कि बीमारी की सूचना पर संबंधित सीएचसी की टीम को मौके पर भेजा गया है। मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। बीमारी के लक्षण, कारण व बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि जिले के अन्य सीएचसी अधीक्षकों को भी सतर्कता बरतने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन


अभियान की मांगी रिपोर्ट
बच्चों को डायरिया व अन्य बीमारियों से बचाव के लिए चलाए जा रहे सघन दस्त नियंत्रण पखवारे को लेकर अब तक की गई कार्रवाई के बारे में सभी अधीक्षकों से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके आधार पर ओआरएस के वितरण के साथ ही अन्य का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रही मरीजों की भीड़ मौसम में हो रहे बदलाव के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। बृहस्पतिवार को यहां पर 600 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। इसमें सबसे अधिक मरीज मौसम जनित बीमारियों के आए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा कि धूप में निकलने से बचें। साथ ही तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed