फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Health department alert, beds reserved in hospitals

Amethi News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बेड आरक्षित

Fri, 20 Jun 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 20 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Health department alert, beds reserved in hospitals
अमेठी सिटी। अयोध्या में कोरोना का मामला प्रकाश में आने के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। एंटीजन जांच किट सहित ऑक्सीजन प्लांट से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। हालांकि, जिले में अभी तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की व्यवस्था है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटीजन जांच कराने के लिए किट की व्यवस्था की गई है। साथ ही अतिरिक्त एंटीजन किट की आपूर्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जिला अस्पताल में 10 व सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड आरक्षित कराए गए हैं। मेडिकल काॅलेज में भी इन नए वेरिएंट की चपेट में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज के इंतजाम सुनिश्चित कराए जा रहे हैं। साथ ही अस्पतालों में आईसीयू, वेंटिलटर, आक्सीजन प्लांट आदि की क्रियाशील हैं।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि फिलहाल इसे लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोविड जांच की व्यवस्था है। जिला अस्पताल की आरटीपीसीआर लैब में निशुल्क कोविड की जांच उपलब्ध है। बताया कि जिला अस्पतालों में बनाए गए 10 बेड के आईसीयू के साथ ही वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट को भी स्थायी तौर पर क्रियाशील रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed