फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Headmistress suspended for not showing expense bills

Amethi News: खर्चे के बिल नहीं दिखा पाने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित

Wed, 19 Jun 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 19 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Headmistress suspended for not showing expense bills
अमेठी सिटी। स्कूल में विभिन्न मदों में आवंटित धनराशि आहरित करने के बाद सामान व बिल नहीं दिखा पाना तथा बीईओ की ओर से जारी नोटिस का जवाब नहीं देना प्रधानाध्यापिका राजगढ़ को भारी पड़ा। बीईओ गौरीगंज की रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने निलंबित कर दिया। जांच बीईओ शाहगढ़ व मुसाफिरखाना को सौंपी है।
विज्ञापन


गौरीगंज ब्लॉक क्षेत्र के राजगढ़ में संचालित प्राथमिक स्कूल का बीईओ गौरीगंज अर्जुन भदौरिया ने नौ मई को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 27 में सिर्फ छह बच्चे ही मौजूद मिले थे। एमडीएम का एकल खाता संचालित करने, कंपोजिट ग्रांट में आवंटित 25 हजार रुपये आहरित करने के बाद भी खर्च से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा सकी। इतना ही नहीं खेल सामग्री मद के आवंटित पांच हजार व प्री-प्राइमरी किट मद में आठ हजार रुपये खर्च करने के बाद भी न तो कोई सामान मिला और न ही बिल दिखा सकी।
विज्ञापन

कमियां मिलने पर बीईओ ने नोटिस जारी जारी प्रधानाध्यापिका विजय लक्ष्मी जायसवाल को जवाब देने को कहा। प्रधानाध्यापिका ने कोई जवाब नहीं दिया तो बीईओ ने मामले की रिपोर्ट बीएसए को भेजी। रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए संजय कुमार तिवारी ने प्रधानाध्यापिका को निलबिंत करते हुए बीईओ कार्यालय से संबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने जांच अधिकारियों को आरोप पत्र जारी कर पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर साक्ष्य समेत रिपोर्ट देने को कहा है। बीएसए ने बताया कि रिपोर्ट के बाद प्रधानाध्यापिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed