फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Headmaster suspended for making children clean the school

बच्चों से स्कूल की सफाई कराने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Sat, 30 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended for making children clean the school
गौरीगंज (अमेठी)। बच्चों से साफ-सफाई कराने व प्रधानाध्यापक का समय से स्कूल नहीं पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने जांच कराई तो मामला सही मिला। आरोप सही मिलने के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए बहादुरपुर बीईओ को जांच दी है। निलंबन अवधि में प्रधानाध्यापक कंपोजिट स्कूल बहादुरपुर में शिक्षण कार्य करेंगे।
विज्ञापन

भादर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल विजरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में बच्चे हाथ में झाडू़ लिए सफाई कर रहे हैं तो स्कूल में प्रधानाध्यापक के नहीं पहुंचने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

बच्चों ने स्कूल खोलने व सफाई करने की जिम्मेदारी उनके जिम्मे होने की बात कहते हुए शिक्षक के प्रतिदिन विलंब से आने की बात बताई है। वीडियो मिलने के बाद बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने प्रधानाध्यापक राजाराम यादव से दूरभाष पर जानकारी ली तो उन्होंने सफाई कर्मी के नहीं आने की बात कहते हुए बच्चों के स्वयं सफाई करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं जांच में प्रधानाध्यापक के विलंब से आने की बात भी सिद्ध हुई। प्रधानाध्यापक की ओर से बरती जा रही लापरवाही व बच्चों से सफाई करने के आरोप में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में प्रधानाध्यापक कंपोजिट स्कूल बहादुरपुर में शिक्षण कार्य करेंगे। पूरे मामले की विस्तृत जांच बीईओ बहादुरपुर को दी गई है। बीएसए ने बीईओ को आरोप पत्र जारी कर 15 दिन में जांच करने का निर्देश देते हुए रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed