फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   He beat up his wife and threw her out of the house and gave her divorce.

Amethi News: विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाला, दिया तलाक

Thu, 08 Feb 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
He beat up his wife and threw her out of the house and gave her divorce.
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाने में दहेज के लिए तीन तलाक का मामला आया है। एक महिला ने पति सहित चार ससुराली जनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।सिंदुरवा निवासी आफरीन बानो ने दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि उसका निकाह 27 अक्तूबर 2019 को महोना पश्चिम के मेराज अहमद के साथ हुआ था। कहा है निकाह के एक साल बाद से ही कम दहेज को लेकर ससुराली जन उसे प्रताड़ित करते रहे। जब उसने विरोध किया तो पति ने पहले उसे तलाक दे दिया, बाद में थाने पर समझौता हुआ। इसके बाद वह घर आई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आए दिन प्रताड़ित किया जाता रहा। 29 जनवरी को पति ने उसकी पिटाई करके घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही तीन तलाक दे दिया। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed