फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Hawan-worship on Gayatri Jayanti and Ganga Dussehra

Amethi News: गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर हवन-पूजन

Fri, 06 Jun 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hawan-worship on Gayatri Jayanti and Ganga Dussehra
अमेठी ​स्थित गायत्री शक्तिपीठ में हवन-पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
अमेठी। गायत्री शक्तिपीठ अमेठी में बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा और गायत्री जयंती का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कई गायत्री परिजन अपने परिवार सहित पहुंचे और विधिवत हवन-पूजन कर समाज में नैतिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन




अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर चल रहे युग निर्माण अभियान के तहत गायत्री परिजनों ने हम बदलेंगे, युग बदलेगा के संकल्प के साथ समाज में परिवर्तन की दिशा में योगदान देने का संकल्प लिया। शक्तिपीठ के जिला समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि गायत्री अवतरण दिवस पर परिजनों ने निर्णय लिया कि 11 जुलाई से 24 लाख गायत्री महामंत्र जप, 24 पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, 50 प्रज्ञा अभियान पाक्षिक के पाठक तैयार करने के साथ प्रतिदिन दो घंटे का समयदान भी किया जाएगा।
विज्ञापन




पर्व पूजन के बाद कन्याभोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर अशोक कुमार बरनवाल, सरिता सिंह, संतोष कुमार, चंद्रभान मिश्रा, गिरीशचंद्र पांडेय, डॉ. विजयलक्ष्मी सिंह, लाल अशोक चंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, डॉ. आरपी सिंह शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed