फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Harshalata won gold in running competition

Amethi News: दौड़ प्रतियोगिता में हर्षलता ने जीता स्वर्ण

Mon, 11 Dec 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 11 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Harshalata won gold in running competition
अमेठी। कानपुर में आयोजित यूपी मास्टर्स एथलीट चैंपियंस प्रतियोगिता में जिले की हर्षलता शाही ने गोल्ड मेडल हासिल कर नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर लोगों ने बधाई दी है। यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 9 और 10 दिसंबर को कानपुर के आर मरीना स्टेडियम में 32वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की गई। प्रतियोगिता में दस किलोमीटर, पांच किलोमीटर और 1500 मीटर रेस हुई।
विज्ञापन

तीनों रेस में मुंशीगंज स्थित एचएएल कोरवा में डिजाइन डिपार्टमेंट में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात धीरज कुमार की पत्नी हर्षलता शाही ने हिस्सा लिया। तीनों वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर जिले व प्रदेश में रोशन किया। इस चैंपियनशिप में यूपी के करीब 35 जिलों के 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। हर्षलता उर्फ हर्षिता शाही ने बताया कि उनका चयन फरवरी 2024 में पुणे में आयोजित होने वाली नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यूपी की टीम से प्रतिभाग करेंगी। इस उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed