फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Half yearly examinations in council schools from today, preparations complete

Amethi News: परिषदीय स्कूलों में छमाही परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी

Sat, 04 Nov 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 04 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Half yearly examinations in council schools from today, preparations complete
अमेठी। जिले के परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आज (शनिवार) से शुरू हो रही है। पहली पाली सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे के बीच होने वाली परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 1570 परिषदीय स्कूल में पंजीकृत 1.72 लाख बच्चों की शनिवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही है। चार नवंबर (शनिवार) को प्रथम और द्वितीय पाली में कक्षा एक की मौखिक परीक्षा, कक्षा दो से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

कक्षा छह, सात और आठ में प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि, गृह शिल्प और द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा, स्काउटिंग की परीक्षाएं होगी। छह नवंबर को कक्षा दो और तीन के गणित विषय का पेपर प्रथम पाली में होगा। कक्षा तीन का संस्कृत, उर्दू का पेपर दूसरी पाली में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा चार, पांच और छह के हिंदी का पेपर प्रथम पाली और संस्कृत, उर्दू का पेपर द्वितीय पाली में होगा। कक्षा सात और आठ का विज्ञान पेपर प्रथम और संस्कृत, उर्दू का पेपर द्वितीय पाली में कराया जाएगा। सात नवंबर को कक्षा तीन के हिंदी, कक्षा चार, पांच, छह, सात और आठ के सामाजिक विषय का पेपर प्रथम और कक्षा दो से आठ तक के अंग्रेजी विषय का पेपर द्वितीय पाली में संपन्न होगा।
आठ नवंबर को कक्षा दो के हिंदी विषय, कक्षा तीन के सामाजिक विषय, कक्षा चार से आठ के अंग्रेजी विषय का पेपर प्रथम पाली, कक्षा तीन से आठ तक के कला एवं संगीत विषय के पेपर द्वितीय पाली में होंगे। नौ नवंबर को कक्षा तीन से पांच के कार्यानुभव, नैतिक शिक्षा विषय, कक्षा छह के विज्ञान व कक्षा सात व आठ के हिंदी विषय के पेपर प्रथम और कक्षा छह से आठ के पर्यावरण अध्ययन विषय का पेपर द्वितीय पाली में संपन्न करवाया जाएगा।

बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि सभी बीईओ व प्रधानाध्यापकों को परीक्षा समय सारिणी के साथ निर्देश जारी किया जा चुका है। सभी 1570 परिषदीय स्कूलों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। अधिकारियों को इसकी निगरानी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed