{"_id":"627fce7ea3e71116a90b8300","slug":"gym-and-swimming-pool-will-be-start-very-soon-amethi-news-lko630578258","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में जल्द शुरू होगा जिम व स्वीमिंग पूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में जल्द शुरू होगा जिम व स्वीमिंग पूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। शहर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में जल्द ही जिम एवं तरणताल का संचालन शुरू हो जाएगा। खेल निदेशालय की ओर से संचालन की अनुमति मिल गई है। जिम एवं तैराकी को लेकर फीस का भी निर्धारण हो गया है।
शहर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में पहली बार जिम सेंटर का संचालन होने जा रहा है। जिम सेंटर आधुनिक मशीनों एवं संसाधनों से लैस है। खुद को फिट रखने के लिए फिटनेस प्रेमियों को एक हजार रुपये प्रति माह शुल्क एवं सौ रुपये प्रोत्साहन समिति में जमा करना होगा।
वहीं स्वीमिंग पूल के लिए 18 वर्ष से कम उम्र के तैराकी के शौकीनों को 350 रुपये प्रतिमाह शुल्क एवं सौ रुपये प्रोत्साहन समिति शुल्क तथा 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले तैराकी के शौकीनों को पांच सौ रुपये प्रति माह शुल्क एवं सौ रुपये प्रोत्साहन समिति शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों के लिए जो 18 वर्ष से कम उम्र के हैं उनसे साठ रुपये एवं सौ रुपये प्रोत्साहन समिति शुल्क तथा इससे अधिक उम्र वालों से दो सौ रुपये प्रतिमाह तथा सौ प्रोत्साहन समिति शुल्क लिया जाता है।
उन्होंने बताया कि लाइफ टाइम के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को 25 हजार रुपये और 60 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को 35 हजार रुपये निर्धारित है। प्रोत्साहन समिति में जमा होने वाली धनराशि के संबंध में उन्होंने बताया कि जिले के ऐसे खिलाड़ी जो आर्थिक रूप कमजोर हैं और राज्य एवं भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बाहर जाते हैं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन समिति में जमा धनराशि से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा कुछ काम स्वीमिंग पूल में अभी किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद संचालन शुरू करा दिया जाएगा।