फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Guru Nanak taught the world the lesson of humanity: Baba Manohar Singh

गुरुनानक ने संसार को पढ़ाया मानवता का पाठ : बाबा मनोहर सिंह

Sat, 16 Nov 2024 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 16 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak taught the world the lesson of humanity: Baba Manohar Singh
अमेठी। मानवता की सेवा से बड़ा काेई धर्म नहीं है। श्री गुरुनानक देवजी ने संसार को मानवता की सेवा का पाठ पढ़ाया। ये बातें चाणक्यपुरी मोहल्ले में प्रकाश पर्व पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए बाबा मनोहर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन



प्रकाश पर्व पर श्री गुरु गोबिंद सिंह लंगर आयोजन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सहज पाठ के साथ भोग पड़े। आरती और अरदास कार्यक्रम में लोग पूरी श्रद्धा भाव के साथ शामिल हुए। पंजाब के मोगा से पधारे बाबा मनोहर सिंह ने प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उनके उपदेश बताए। उन्होंने कहा कि श्री गुरुनानक देवजी ने बताया है कि बगैर किसी भेदभाव के दीन-दुखियों की सेवा करनी चाहिए।
विज्ञापन


सभी उसी परम पिता की संतान हैं। भूखे को भोजन कराना हमारा परम कर्तव्य है। डॉ. अर्जुन पांडेय ने कहा कि श्री गुरुनानक देवजी ने प्राणियों को शिक्षा दी कि ईश्वर एक है। पाखंड और आडंबर से दूर रहने की नसीहत दी। संजीव भारती ने आयोजन समिति के कार्यों पर प्रकाश डाला। अम्बरीष मिश्र ने श्री गुरु नानक देवजी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरा संसार उनकी ज्ञान ज्योति से प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे किसी धर्म और संप्रदाय की सीमा से परे होकर प्राणियों को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा हैं। पूरा संसार आज उनका प्रकाश पर्व मना रहा है। गोष्ठी का संचालन सदाशिव पांडेय ने किया। लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम दीपोत्सव और प्रकाश उत्सव मनाया गया। इस मौके पर सरदार हरबंस सिंह, सुरेंद्र कौर, रमन पांडेय, सुनील त्रिपाठी, साधना त्रिपाठी, सतीश मिश्र, सरवन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed