फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   GST 2.0 will benefit every section: Minister in charge

जीएसटी 2.0 से मिलेगा हर वर्ग को लाभ : प्रभारी मंत्री

Thu, 25 Sep 2025 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
GST 2.0 will benefit every section: Minister in charge
जगदीशपुर ब्लॉक सभागार में आयाेजित प्रेस वार्ता को संबो​धित करते प्रभारी एवं राज्य मंत्री सतीश च - फोटो : जगदीशपुर ब्लॉक सभागार में आयाेजित प्रेस वार्ता को संबो​धित करते प्रभारी एवं राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा।
जगदीशपुर। प्रभारी एवं राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा बुधवार को अमेठी पहुंचे। स्थानीय ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जीएसटी 2.0 की विस्तृत जानकारी साझा की। मंत्री ने कहा कि नई कर व्यवस्था किसानों, महिलाओं, युवाओं और छोटे व्यापारियों सभी के लिए फायदेमंद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कर दरों को घटाने का निर्णय लिया था। इसके बाद नवरात्र के पहले दिन से पूरे देश में जीएसटी 2.0 लागू हो गया।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि अब केवल दो दरें रहेंगी। पांच प्रतिशत और अठारह प्रतिशत। यह सुधार सरलीकरण और बचत का उत्सव है। नई प्रणाली से कर चुकाने में पारदर्शिता आएगी और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा। अब वस्तुओं और सेवाओं पर कर स्पष्ट रहेगा। इससे न केवल कारोबारियों को सुविधा होगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी सस्ते दाम पर सामान मिल सकेगा।
विज्ञापन

सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि जीएसटी 2.0 ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देगा और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह कदम भारत को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। इसे उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस प्रयास करार दिया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में टॉफी पर भी 24 प्रतिशत जीएसटी वसूला जाता था, जबकि आज वही घटकर पांच प्रतिशत रह गई है। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed