फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Graph of corona positive patients started decreasing in Amethi

जिले में घटने लगा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ

Mon, 30 Nov 2020 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Graph of corona positive patients started decreasing in Amethi
अमेठी। जिले में पांच मई से शुरू हुआ कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का ग्राफ अब घटने लगा है। पांच मई से अब तक कराई गई 1,87,400 लोगों की सैंपलिंग में से 1,82,500 निगेटिव तो 3,280 पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिलने वाले संक्रमितों में 3,150 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। जिले में अब तक 30 संक्रमितों की मौत हो चुकी है तो रविवार रात आई 1,750 की जांच रिपोर्ट में तीन संक्रमित मिले तो वर्तमान में 128 का उपचार होम क्वारंटीन व अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

देश में कोरोना महामारी के बीच जिले में पांच मई से शुरू पॉजिटिव मरीजों के मिलने का ग्राफ अब घटने लगा है। पांच मई से अब तक हर रोज आ रही रिपोर्ट में कुछ न कुछ पॉजिटिव केस आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को आई 1,750 सैंपलों की रिपोर्ट में टिकरी, वीरमपुर तथा फैजाबाद मार्ग पर रहने वाला एक स्थानीय संक्रमित मिला तो कोविड अस्पताल में भर्ती कटरालालगंज व गूंगेमऊ गांव के एक-एक संक्रमित सही होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए।
कोविड महामारी के बीच जिला प्रशासन की ओर से अब तक 1,87,400 लोगों को संभावित कोरोना कैरियर मानते हुए सैंपलिंग कराई गई। जांच केंद्र से रविवार रात तक प्राप्त हुई रिपोर्ट में के अनुसार अब तक 1,82,500 की रिपोर्ट निगेटिव तो 3,280 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचार के बाद 3,122 संक्रमण से मुक्त होकर स्वास्थ्य हो चुके हैं। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई लगातार की जा रही है। पॉजिटिव केस मिलने के बाद संबंधित एरिया को सील कराकर वहां बचाव कार्य कराया जा रहा है।

आम लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में कई कार्यक्रम संचालित कराए जा रहे हैं। प्रशासनिक अफसरों की ओर से लगातार ग्रामीण व शहरी इलाकों में जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। डीएम ने रविवार को मिली जांच रिपोर्ट के बाद जिले में 3,280 कोरोना संक्रमितों में 3,122 के ठीक होने, 30 की मौत तथा वर्तमान में 128 संक्रमित के उपचारधीन होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed