फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   government school teacher

35 राजकीय स्कूलों में बेहतर होगा शिक्षण कार्य

Wed, 28 Oct 2020 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
government school teacher
गौरीगंज (अमेठी)। माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी से प्रभावित शिक्षण कार्य में अब जल्द सुधार होगा। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विभाग ने 29 सेवानिवृत्त शिक्षकों को मानदेय पर तैनाती दी है तो आयोग ने जिले में 60 शिक्षकों की तैनाती की है। चयनित शिक्षकों में 40 ने बुधवार तक डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर ज्वॉइनिंग दी है। शिक्षकों के ज्वॉइन करने के बाद डीआईओएस ने स्कूलों में कार्यभार ग्रहण कर शिक्षण कार्य बेहतर बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में संचालित 35 राजकीय स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाने का प्रयास धीरे-धीरे साकार होता दिख रहा है। राजकीय स्कूलों में सृजित 314 सहायक अध्यापक पद के सापेक्ष मात्र 54 शिक्षकों की तैनाती है। शिक्षकों की कमी के प्रभावित हो रहे शिक्षण कार्य को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शासन सेे शिक्षकों की तैनाती का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

विभाग की मांग पर शासन ने मानदेय पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सहयोग लेने को मंजूरी दी तो विभाग ने 29 सेवानिवृत्त को तैनाती दे दी। इसी बीच आयोग से 60 शिक्षकों को जिले में तैनाती दे दी गई। आयोग से चयनित अभ्यर्थियों में बुधवार तक 40 शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर अपना योगदान प्रस्तुत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के ज्वॉइन करने के बाद डीआईओएस जयकरनलाल वर्मा ने शिक्षकों से अपने-अपने तैनाती वाले राजकीय स्कूलों में कार्यभार ग्रहण कर शिक्षण कार्य में सहयोग करने तथा कार्यभार ग्रहण करने की सूचना प्रधानाचार्य के माध्यम से कार्यालय भेजने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने की दशा में विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed