फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gorakhpur team defeated Basti

Amethi News: गोरखपुर की टीम ने बस्ती को हराया

Wed, 18 Dec 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 18 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur team defeated Basti
अमेठी। शहर के डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में मंगलवार को चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम निशा अनंत ने किया। मेजबान गोरखपुर ने बस्ती के खिलाफ जीत दर्ज कर शानदार आगाज किया।
विज्ञापन




शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 17 मंडलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 18 मंडल की जगह 17 मंडल ही स्टेडियम पहुंचे हैं। झांसी मंडल प्रतियोगिता में नही आ सका है। उद्घाटन मैच बस्ती मंडल एवं गोरखपुर मंडल के मध्य खेला गया, जिसमें गोरखपुर मंडल ने 13-10 से बस्ती मंडल को पराजित किया।
विज्ञापन




उपक्रीडाधिकारी मो. मोसर्रफ खां ने बताया कि चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 20 दिसंबर को होगा। इस मौके पर हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र, प्रशिक्षक परमेंद्र सिंह, तौहीद खान, संयुक्त सचिव हैंडबॉल संघ अमित पांडेय, शमीम अहमद, डॉ. अब्दुल हमीद, शिवकुमार मौर्य, राम आसरे यादव, मो. नदीम, मो. आरिफ, लबली तिवारी, मोना सिन्हा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed