{"_id":"66fc66d2caab740abc0d8674","slug":"goods-worth-rs-70-lakh-passed-through-three-houses-amethi-news-c-96-1-ame1010-126738-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन घरों से पार किया 70 लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन घरों से पार किया 70 लाख का माल
Wed, 02 Oct 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। औद्योगिक क्षेत्र के भेल उपनगरी कॉलोनी निवासियों को सोमवार की रात भारी पड़ी। चोरों ने आठ घरों को निशाना बनाया। इसमेें तीन लोगों को अधिक नुकसान हुआ है। चोर तीन घरों से करीब 70 लाख रुपये के सोने, चांदी, हीरे के जेवरात सहित 70 हजार से अधिक की नकदी उठा ले गए। चोरी की वारदात के समय सभी लोग घर से बाहर थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की है।
कमरौली थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चोर भेल उपनगरी स्थित कैलाश ब्लाॅक के चौथी मंजिल पर स्थित बृजेंद्र गुप्ता, आर्य दीप व सातवीं मंजिल पर अजय गुप्ता के मकान में घुस गए। चोरों को अजय गुप्ता और आर्य दीप के घर से कुछ खास नहीं मिला, लेकिन बृजेंद्र के यहां अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने 10 हजार की नकदी सहित 20 लाख के गहने पार कर दिए। कैलाश ब्लाॅक के ही जवाहर लाल के आवास से चोर 10 हजार की नकदी सहित 20 लाख के जेवरात बटोर ले गए।
चोरों ने इसी ब्लॉक के ही दूसरी मंजिल पर स्थित सुधीर अवस्थी व पांचवीं मंजिल पर स्थित राम अचल के आवास को निशाना बनाया। राम अचल के यहां से चोर सामान ले जाने में असफल रहे, लेकिन चोर सुधीर अवस्थी के यहां से लगभग 30 लाख रुपये के जेवरात सहित लगभग 50 हजार रुपये की नकदी समेट ले गए। चोरों ने शुभेंदु कर्माकर और वीरेंद्र कुमार के आवास का ताला तोड़ दिया, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। खबर लिखे जाने तक भेल के तीन कर्मचारियों ने तहरीर दी है, लेकिन किसी का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष कमरौली अभिनेष कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
पीड़ितों ने श्रमिकों को बताया संदिग्ध
जगदीशपुर। ताबड़तोड़ चोरियों के बाद काॅलोनी में काम कराने वाली एक कंपनी के श्रमिक संदिग्ध नजर से देखे जा रहे हैं। टाउनशिप के लोगों का कहना है कि पिछले दिनों इंडोरामा में एक कंपनी के लोग काम कर रहे थे, तब वहां चोरी की घटनाएं हुईं थीं। उसके बाद भेल उपनगरी में काम शुरू हुआ। फिर यहां चोरियां हो गईं।