फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Good news for farmer, DAP arrived in district

किसानों के लिए खुशखबरी, डीएपी पहुंची

Thu, 10 Nov 2022 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Good news for farmer, DAP arrived in district
गौरीगंज : शहर स्थित रेलवे स्टेशन पर लगा डीएपी खाद का रैक। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। रबी सीजन में डीएपी उर्वरक की कमी जिले में जल्द ही समाप्त होने के आसार हैं। बुधवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन के साइडिंग ट्रैक पर इफ्को कंपनी की 2400 एमटी डीएपी के साथ 378.75 एमटी एनपीएस उर्वरक की रैक पहुंची। रैक पहुंचने के बाद कृषि विभाग समितियों के साथ ही उर्वरक बिक्री केंद्र पर आपूर्ति पहुंचाते हुए वितरण कराना शुरू कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

धान कटाई के बाद किसान नवंबर व दिसंबर माह में आलू, मटर, सरसों व गेहूं समेत रबी सीजन की फसलों की बोआई व तैयारी में जुटते हैं। रबी सीजन की फसलों की बोआई के समय फॉस्फेटिक उर्वरक, एनपीके एसएसपी व यूरिया की न्यूनतम मांग के साथ ही डीएपी उर्वरक की अधिक आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

बोआई के समय जिले में डीएपी की कमी से किसान इन दिनों बहुत परेशान थे। डीएपी को लेकर किसानों की परेशानी दूर करने के लिए कृषि विभाग की मांग पर इफ्को कंपनी की ओर से आवंटित 2,401 एमटी डीएपी बुधवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन के साइडिंग ट्रैक पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएपी के साथ 378.75 एमटी एनपीके पहुंचने के बाद कृषि विभाग पंजीकृत साधन सहकारी समिति व इफ्को बिक्री केंद्र पर मांग के अनुसार खाद आवंटित कर आपूर्ति करने में जुटा है। बृहस्पतिवार सुबह से जिले में संचालित सभी साधन सहकारी समितियों के साथ इफ्को ब्रिकी केंद्र व आईडीएफएफसी केंद्र पर पर डीएपी पहुंचने के बाद वितरण भी शुरू होगा।
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि सीजन में आवश्यक डीएपी की आपूर्ति मिल चुकी है। वितरण की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम गठित किया है। किसानों को इफ्को के साथ निजी कंपनी की डीएपी उर्वरक 1350 रुपये प्रति बोरी की दर से मिलेगी।

जिले में रबी सीजन में 16, 600 एमटी डीएपी उर्वरक की आवश्यकता होती है। नवंबर माह में 11,400 एमटी डीएपी का लक्ष्य होने के बाद कृषि विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बफर गोदाम में पहले से मौजूद 2854 एमटी डीएपी के साथ बुधवार को मिली 2401 एमटी डीएपी व निजी दुकानों पर मौजूद 1950 एमटी निज डीएपी मिलाकर 7,210 एमटी का स्टॉक जिले में है। शेष डीएपी की डिमांड इफ्को के साथ निजी कंपनियों से करते हुए आपूर्ति की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed