फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Goddess Durga is seated in the pandals, the doors are opened after the eye worship.

Amethi News: पंडालों में विराजीं मां दुर्गा, नेत्र पूजन के बाद खुले पट

Mon, 12 Oct 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 12 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Goddess Durga is seated in the pandals, the doors are opened after the eye worship.
अमेठी कस्बे में शोभायात्रा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा ले जाते श्रद्धालु। -संवाद
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिलेभर के दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पूजन शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नेत्र पूजन और कलश स्थापना के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पंडालों के पट खोल दिए गए। जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


गौरीगंज के सैठा मार्ग, पहाड़गंज, छिटेपुर और गौरीपुर में अनुष्ठान हुए। सिंहपुर के अहोरवा भवानी, इन्हौना, सेमरौता, शिवरतनगंज और राजाफत्तेपुर में भी प्रतिमाओं का नेत्र पूजन किया गया। अमेठी शहर में 10 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सजाए गए पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई।
विज्ञापन


जगदीशपुर के कठोरा स्थित पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। संग्रामपुर के विशेषरगंज, कालिकन धाम परिसर, ठेंगहा, टीकरमाफी, सहजीपुर, छाछा और धौरहरा में भी विधि-विधान से पूजन किया गया। पूरे दीवान में श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से कलश स्थापना कराई गई। पंडित कृष्ण कुमार पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इस दौरान पुजारी गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष बृजलाल अग्रहरि, संरक्षक रामकृष्ण त्रिपाठी, मदन विश्वकर्मा, हरिकेश यादव और विष्णु अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शोभायात्रा निकालकर लाए मां चंडिका की प्रतिमा
अमेठी में शनिवार देर शाम मुंशीगंज रोड स्थित मां चंडिका माता दुर्गा पूजा समिति की प्रतिमा शोभायात्रा के साथ लाई गई। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नाचते-गाते श्रद्धालु प्रतिमा को नगर भ्रमण कराकर पूजा पंडाल तक ले गए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी और नगर पंचायत अमेठी के अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी ने भी मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। समिति अध्यक्ष हिमांशु कसौधन, सुरेश मौर्या, प्रधान दुर्गेश सोनी, दीपक अग्रहरि, अभिषेक मोदनवाल, विवेक मोदनवाल और अनिल सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed