{"_id":"6837635fd0fb7feeaa01271b","slug":"girls-learned-to-make-paintings-amethi-news-c-96-1-ame1022-141433-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छात्राओं ने सीखा पेंटिंग बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छात्राओं ने सीखा पेंटिंग बनाना
Thu, 29 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 29 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी शाहगढ़ में पेंटिंग बनाना सीखती छात्राएं। स्रोत- विद्यालय प्रबंधन
शाहगढ़ (अमेठी)। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे समर कैंप में बच्चों को नित नए गुण सीखने को मिल रहे हैं। बुधवार को जीजीआईसी शाहगढ़ की छात्राओं को पेंटिंग बनाना सिखाया गया।
कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बच्चों में रचनात्मक सोच को विकसित करने, छात्राओं को टीम भावना से कार्य करने, स्वच्छ भारत मिशन की महत्ता, आत्मविश्वास बढ़ाने आदि विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही छात्राओं को चार्ट पेपर पर पेंटिंग बनाना सिखाया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छ भारत मिशन की खूबसूरत पेंटिंग छात्राओं ने बनाई।
प्रधानाचार्य निहारिका मिश्रा ने कहा कि समूह में कार्य करने से छात्राओं में रचनात्मक और पारंपरिक कला विकसित होती है। उन्हें भविष्य में किसी तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने में मदद के साथ मानसिक रूप से मजबूती मिलती है। इस मौके पर सत्या केशरवानी, सोनल आदि मौजूद रहे।