{"_id":"66f0928ba2dfa7983d03b374","slug":"get-warrants-and-notices-served-on-time-amethi-news-c-96-1-ame1002-126103-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: समय से तामील करवाए वारंट व नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: समय से तामील करवाए वारंट व नोटिस
Mon, 23 Sep 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए संचालित ऑपरेशन कन्विक्शन की समीक्षा रविवार को एएसपी हरेंद्र कुमार व ज्वाइंट डायरेक्टर अभियोजन विजय शंकर ने की। थानों पर नियुक्त न्यायालय पैरोकार व मॉनीटरिंग सेल कर्मियों संग विचाराधीन केस की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के बाद एएसपी ने कहा कि हत्या, डकैती, लूट, दुष्कर्म, गैंगस्टर, पॉक्सो एक्ट आदि अपराधों को चिन्हित कर उनकी प्रभावी ढंग से पैरवी की जाए और अपराधियों को कठोर सजा दिलाने का प्रयास किया जाए। अभियोगों से संबंधित गवाहों के सम्मन जारी होने पर न्यायालय में उनकी उपस्थित सुनिश्चित करें। मॉनीटरिंग सेल प्रभारी से कहा कि अभियोगों में साक्षियों की न्यायालय में उपस्थिति का नियमित पर्यवेक्षण करें, ताकि समय से निर्णय हो सके और अपराधियों को सजा मिल सके।