फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Get enough sleep to prevent mental illnesses

Amethi News: मानसिक बीमारियों से बचाव के लिए लें पर्याप्त नींद

Wed, 11 Oct 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Get enough sleep to prevent mental illnesses
जागरुकता रैली निकालते स्वास्थ्य कर्मी।
अमेठी। मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग परिसर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। थीम के तहत छात्राओं ने मेरा मस्तिष्क मेरा अधिकार स्लोगन के साथ ही लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

पैरामेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एसडी सिंह ने बताया कि शारीरिक सक्रियता के साथ ही मानसिक रोगी को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को ऐसे लोगों की मदद करने और मनो चिकित्सक के पास ले जाने की बात कही।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कैंप का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौंधन व प्रतिनिधि फूलचन्द कसौंधन ने किया। अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि मानसिक रोग किसी भी व्यक्ति को हो सकता है, और समय से इलाज भी सम्भव है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. संजय शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक बसंत राय, श्रीराज तिवारी ने विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंधेश्वरी ग्राम उत्थान संस्थान एवं राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कोकहा रामपुर के संयुक्त तत्वावधान में जागरुकता रैली निकाली गई। राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ ऋषिकांत ज्ञानी ने बीमारी के बारे में जानकारी दी। संस्थान अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद दुबे, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गोपालजी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed