{"_id":"6851beef2de3222baf0ebfe9","slug":"gate-boom-broken-due-to-collision-with-dumper-amethi-news-c-96-1-ame1002-142751-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डंपर की टक्कर से टूटा गेट बूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डंपर की टक्कर से टूटा गेट बूम
Wed, 18 Jun 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार रात उर्वरक इकाई से खाद लेकर निकली मालगाड़ी के गुजरने के बाद गेटमैन संतोष कुमार ने रेलवे क्रॉसिंग का फाटक खोला। इसी बीच दोनों ओर से ट्रक और डंपर क्रॉसिंग पार करने लगे। इसी दौरान डंपर की टक्कर से गेट बूम टूट कर ओएचई लाइन से टकरा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे क्राॅसिग खुलते समय एक डंपर गेट बूम से टकरा गया। इससे बूम टूटकर 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड लाइन से जा टकराया, जिससे तेज स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट हो गया। गेटमैन ने तुरंत सिंदुरवा स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार को सूचना दी। अधीक्षक ने तत्काल कंट्रोल रूम से संपर्क कर ट्रेनों का संचालन रोकवाया। जानकारी के बाद सिंदुरवा स्टेशन पर मालगाड़ी को रोका गया।
लखनऊ-सुल्तानपुर मेमू ट्रेन को पांच मिनट, एक अन्य मालगाड़ी को निहालगढ़ स्टेशन पर आधे घंटे और कोटा-पटना एक्सप्रेस को अढ़नपुर स्टेशन पर 47 मिनट तक रोके रखा गया। गेट टूटने से लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद सर्विस लेन से वाहन निकालकर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि घटना रात 8:35 बजे हुई। 9:15 बजे हैदरगढ़ से टावर बैगन पहुंचा और रात 1:20 बजे टीआरडी विभाग ने ओएचई लाइन को दुरुस्त किया। सुबह 5:30 बजे टूटा गेट बूम भी ठीक कर दिया गया। आरपीएफ निहालगढ़ प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि डंपर व ट्रक को चालक सहित कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।