{"_id":"65760a2876deb94d000a4187","slug":"gas-leaked-from-tanker-accident-averted-due-to-young-mans-wisdom-amethi-news-c-96-1-brp1002-10245-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: टैंकर से रिसी गैस, युवक की सूझबूझ से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: टैंकर से रिसी गैस, युवक की सूझबूझ से टला हादसा
विज्ञापन
गैस टैंकर से रिसती गैस को बंद करता युवक।
अमेठी सिटी। रविवार की शाम सीएनजी गैस लेकर जा रहे टैंकर का वाल्व अचानक खुल गया। वाल्व खुलते ही गैस का रिसाव होने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में कस्बे के युवक सुनील कुमार ने वाल्व को लगा दिया। इस घटना के बाद हर कोई युवक की तारीफ कर रहा है।
जगदीशपुर-सुल्तानपुर मार्ग पर जगदीशपुर एक टैंकर सीएनजी लेकर जा रहा था। रविवार शाम करीब सात बजे जायस में पहुंचते ही टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। यह देखकर ड्राइवर ने गाड़ी खड़ी कर दी। अफरातफरी के बीच दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने गैस एजेंसी के संचालकों व अग्निशमन दस्ते को जानकारी दी।
कस्बे के ही सुनील कुमार ने पहुंचकर टैंकर के वाल्व को बंद किया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। सुनील कुमार का कहना है कि वह पहले दिल्ली, मुंबई में सीएनजी गैस में काम किया था। इसलिए उसे जानकारी थी। एसओ देवेंद्र सिंह का कहना है कि अब स्थिति सामान्य है। दिक्कत वाली कोई बात नहीं है।