{"_id":"68adff7ac9a20cb4150584df","slug":"ganpati-bappa-will-be-seated-in-the-pandals-today-amethi-news-c-96-1-ame1022-147222-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पंडालों में आज विराजेंगे गणपति बप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पंडालों में आज विराजेंगे गणपति बप्पा
Wed, 27 Aug 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के बेनीपुर में गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप देता मूर्तिकार।-संवाद
अमेठी। गणेश महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार से शुरू हो रहे गणेश महोत्सव के लिए आयोजक पूजा पंडाल की सजावट में जुटे हैं। मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। शहर के मूर्तिकारों ने चार हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं को तैयार किया है।
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। आज से 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का आगाज होगा। तहसीलभर में करीब 20 जगहों पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। कई पूजा समितियाें के पदाधिकारी पंडालों का निर्माण करा रहे हैं। मांग के अनुसार मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को तैयार करने में जुटे हैं। बेनीपुर में भेटुआ निवासी बाबूलाल पिछले 10 वर्षों से प्रतिमा बनाते हैं। उनके पूर्वज भी प्रतिमा बनाने का काम करते थे।
उन्होंने चार से लेकर 10 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई हैं। सभी अलग-अलग डिजाइन की हैं। कुछ लोगों ने एक माह पहले ही डिजाइन बताकर प्रतिमा बनवाई है। उन्होंने चार हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं तैयार की हैं। हालांकि ज्यादा प्रतिमाएं वह दुर्गा मां की बना रहे हैं। इस समय प्रतिमा के सजावट की आखिरी तैयारी चल रही है। मूर्तिकारों ने मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस से प्रतिमाएं बनाकर उन्हें आकर्षक रंगों से सजाया है। गुलाबी, सुनहरे और लाल रंग की झलक लिए गणेश प्रतिमाएं भक्तों का मन मोह रही हैं। कई प्रतिमाओं में आधुनिकता के साथ पारंपरिक आभा का मिश्रण देखने को मिल रहा है।