{"_id":"615743828ebc3e8bb11c28cf","slug":"gangster-on-four-who-cheated-by-becoming-cm-s-osd-amethi-news-lko5981749129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का ओएसडी बन ठगी करने वाले चार पर गैंगेस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का ओएसडी बन ठगी करने वाले चार पर गैंगेस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर अफसरों व सरकारी कर्मचारियों से ठगी करने वाले चार पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को जगदीशपुर पुलिस चार माह पहले जेल भेज चुकी है। गैंगेस्टर चार्ट में गिरोह द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज मुकदमे शामिल किए गए हैं।
जगदीशपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एमके त्रिपाठी से चार माह पूर्व मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर ठगी की गई थी। अधीक्षक की तहरीर पर कोतवाल अरुण दुबे ने विवेचना शुरू की तो एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
सर्विलांस की मदद से कोतवाल ने थाना इंद्रानगर लखनऊ के खुर्रमनगर निवासी गिरोह सरगना अतुल शर्मा, जिला कन्नौज के सरायमीरा कोतवाली के देविन टोला निवासी प्रमोद कुमार दुबे, अशरफ नगर मोहान रोड थाना तालकटोरा जिला लखनऊ निवासी प्रदीप श्रीवास्तव तथा जिला बहराइच के थाना हूजुरपुर के गांव चहलवा निवासी राधेश्याम कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
एसपी दिनेश सिंह ने कोतवाल को पूरे प्रकरण की गंभीरता से विवेचना करने का निर्देश दिया। विवेचना के दौरान विवेचक ने पाया कि ये लोग सीएम का ओएसडी बनकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में धोखाधड़ी, जालसाजी, उद्यापन एवं कूट रचना जैसे अपराध कारित कर जिलों के सरकारी कर्मचारियों व प्रभावशाली व्यक्तियों से गैंग लीडर अतुल शर्मा अपने व अपने साथियों के आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए धन अर्जित करता है।
एसएचओ ने बताया कि अतुल शर्मा व प्रमोद कुमार दुबे के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 11-11 अभियोग, प्रदीप श्रीवास्तव व राधेश्याम के खिलाफ कुल तीन-तीन अभियोग पंजीकृत हैं। कहा कि विभिन्न जिलों में दर्ज सभी मुकदमों को गैंगेस्टर चार्ट में शामिल कर जिला मजिस्ट्रेट के यहां वाद प्रस्तुत किया गया जिस आधार पर उन्होंने गैंगेस्टर का आदेश पारित किया है।