फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Funds received for construction of four ROBs and three underpasses

Amethi News: चार आरओबी व तीन अंडरपास के निर्माण के लिए मिली धनराशि

Sat, 09 Mar 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 09 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Funds received for construction of four ROBs and three underpasses
अमेठी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड व लखनऊ-सुल्तानपुर रेल खंड पर चार रेलवे ओवर ब्रिज और तीन अंडर पास निर्माण के लिए रेलवे ने शुक्रवार को मंजूरी देते हुए धनराशि जारी की है। इसके निर्माण के लिए काफी समय से लोग मांग कर रहे थे। पुल और अंडर पास मिलने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


जिले के लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी व लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर अलग-अलग स्थानों पर लोग परिवहन में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए आरओबी व अंडरपास निर्माण होगा। रेलवे की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल खंड स्थित बंद 106 क्रॉसिंग अमेठी के बारामासी से गोसाईगंज रूट (ताला खजुरी), अमेठी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित 500 मीटर दूर बिराहिमपुर क्रॉसिंग पर तथा गांधीनगर छतोह रोड बनी जायस स्टेशन के बीच 121 रेलवे कॉसिंग पर छह-छह करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास का निर्माण होगा।
विज्ञापन

लखनऊ-सुल्तानपुर रेल खंड स्थित जगदीशपुर अयोध्या शॉर्टकट निहालगढ़ के 129 रेलवे क्रॉसिंग पर 18.65 करोड़ रुपये से तो मुसाफिरखाना दादर मार्ग स्थित 108 सी रेलवे क्रॉसिंग पर 88.20 करोड़ रुपये तथा कोयलारा लखनऊ जगदीशपुर रोड स्थित 138 सी रेलवे क्रॉसिंग पर भी 88.20 करोड़ की लागत से आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) का निर्माण होगा। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता की ओर से प्रेस नोट जारी करके यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने इनकी पुष्टि करते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री के प्रयास से इन सभी स्थानों पर अंडर पास और रेलवे ओवरब्रिज बनेंगे। सांसद के प्रयास से गोंडा जनपद को आवंटित पांच हजार लीटर की क्षमता के वाटर टेंडर को अब अमेठी जनपद को आवंटित कर दिया गया है।

जानकारी मिलने के बाद जताई खुशी
शुक्रवार को जैसे ही अंडरपास निर्माण की जानकारी मिली तो लोगों ने केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद देते हुए मिठाई बताकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर गिरीश चंद्र मिश्र, बीनू खान, राम कृष्ण यादव, त्रिपुरारी पांडेय, मुमताज खान,मोनू मिश्रा, अख्तर खान,जय शंकर, भगवान दींन, शिवमूर्ति यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed