{"_id":"61eaea20eed1b75c275abbd0","slug":"free-transport-service-will-be-available-in-teacher-eligibility-test-amethi-news-lko614485476","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पात्रता परीक्षा में मिलेगी निशुल्क परिवहन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पात्रता परीक्षा में मिलेगी निशुल्क परिवहन सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण के बीच रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जिले के 13 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में दो पालियों में 11,612 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में असुविधा न हो इसके लिए शनिवार रात से रविवार तक प्रवेश पत्र पर परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। केंद्रों को सैनिटाइज करने के साथ सिटिंग प्लान तैयार करने के साथ नामित मजिस्ट्रेट अन्य व्यवस्था को पूरा करने में जुटे हैं।
परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापक नियुक्ति के लिए अर्ह शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार (कल) को दो पाली में होगी। सचिव के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। जिले में निर्धारित 13 केंद्रों पर पहली पाली में 7006 तो दूसरी पाली में नौ केंद्रों पर 4606 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
कोविड संक्रमण के बीच परीक्षार्थियों को परेशानी नहीं हो तथा केंद्र पर भीड़ नहीं हो इसके लिए परीक्षार्थियों को परिवहन निगम की बस में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने प्रवेश पत्र पर 22 जनवरी से 23 जनवरी रात 12:00 बजे तक परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की अनुमति दी है।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को यात्रा के दौरान प्रवेश पत्र की छायाप्रति पत्र पर अप/डाउन ट्रिप लिखकर स्वप्रमाणित प्रति परिचालक को देनी होगी। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को कोविड प्रोटोकॉल नियमों का पालन करने की सलाह दी है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को पहली व दूसरी पाली की परीक्षा के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक ही प्रवेश देने का निर्देश देते हुए परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद किसी भी दशा में प्रवेश नहीं देने का निर्देश दिया है।
परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने के साथ अपने साथ सैनिटाइजर व सर्जिकल ग्लब्स रखना अनिवार्य होगा। परीक्षा की शुचिता कायम रहे और परीक्षार्थियों को असुविधा नहीं हो इसके लिए केंद्र पर नामित सेक्टर, स्टैटिक, पर्यवेक्षक व केंद्र व्यवस्थापक परिसर को साफ-सुथरा व सैनिटाइज करने के साथ सिटिंग प्लान को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक सामग्री वर्जित
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के समय केंद्र पर कोई भी कक्ष निरीक्षक व परीक्षार्थी मोबाइल, घड़ी या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रख सकेगा। बताया कि प्रत्येक केंद्र पर एक कक्ष बनाया गया है जहां पर निरीक्षकों के साथ ही परीक्षार्थी इस तरह की सामग्री जमा कर सकेंगेे। परीक्षा के समय सिर्फ प्रवेश पत्र, फोटो युक्त पहचान पत्र तथा काली बॉल पेन लेकर आएंगे। इसके अतिरिक्त कोई भी सामग्री केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रतिबंधित होगी।
यह अभिलेख लाना अनिवार्य
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्न अभिलेख साथ रखना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते समय ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान की मूल प्रति के साथ प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाण पत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंक की मूल प्रति प्रवेश के समय नामित शिक्षक व मजिस्ट्रेट को दिखाना होगा। इसके अतिरिक्त संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य/समक्ष अधिकारी से इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रमाणित पत्र साथ लाना होगा। बिना निर्धारित अभिलेख के परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।