फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   free sapling distribution program started

शुरू हुआ निशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम

Fri, 02 Jul 2021 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
free sapling distribution program started
गौरीगंज (अमेठी)। शासन के निर्देश पर आगामी चार जुलाई को वृहद पौधरोपण की तैयारी में जुटे वन विभाग ने पौधशाला से निशुल्क पौध वितरण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वितरण शुरू होने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी ने सभी नोडल अफसर को पत्र जारी कर संबंधित पौधशाला से तत्काल लक्ष्य के अनुरूप निशुल्क पौध प्राप्त कर चिह्नित स्थानों पर रोपित कराने को कहा है।
विज्ञापन

पौध वितरण शुरू होने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी बीके पांडेय ने सभी अधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र में विभाग के साथ नामित ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों को तत्काल पौधशाला से निशुल्क पौधे प्राप्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में पौध प्राप्त करने के बाद पांच जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान चिह्नित स्थानों पर पौधे रोपित करते हुए उनकी सुरक्षा की समुचित व्यवस्था कर फोटोग्राफ्स कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। वनाधिकारी ने पौधे प्राप्त कर उन्हें सुरक्षित रखने के साथ ही नहीं रोपने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इच्छुक को मिलेगा निशुल्क पौधा
प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन में सहयोग बनाने के इच्छुक सभी व्यक्तियों व संस्थाओं को विभाग की ओर से निशुल्क पौधा मुहैया कराया जाएगा। वनाधिकारी ने बताया कि पौधरोपण के इच्छुक व्यक्तियों को सागौन, पीपल, नीम, कंजी, सहजन, देशी आम, बरगद, यूकेलिप्टस व शीशम के पौध विभाग की नर्सरी से मुहैया होंगे। लोगों को विभाग के पास अपना मांग पत्र व पौधरोपण स्थल की सूचना देनी होगी। पौधे प्राप्त करने के बाद उसकी सुरक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी।
विभाग रोपित करेगा 19.16 लाख पौधे
प्रभागीय वनाधिकारी बीके पांडेय ने बताया कि चार जुलाई को आयोजित होने वाले वन महोत्सव में जनपद में वन विभाग चिह्नित स्थान पर 19 लाख 16 हजार सात सौ तो अन्य 24 विभाग 16 लाख 85 हजार 800 पौधे रोपित करेंगे। शुक्रवार तक विभागों ने लक्ष्य के अनुरूप 86.66 प्रतिशत पौधे प्राप्त भी कर लिया है।
इसके अतिरिक्त वर्षाकाल में वन विभाग तीन लाख 85 हजार 725 तो अन्य 24 विभाग तीन लाख 56 हजार 180 पौधे रोपित करेंगे। इस तरह जिले में वन विभाग 23 लाख दो हजार 425 तो अन्य 24 विभाग 20 लाख 41 हजार 980 पौधे रोपित करते हुए जिले के लिए निर्धारित 43 लाख 44 हजार 405 पौधे वर्षाकाल में रोपित कर पर्यावरण संतुलन के साथ जिले को हरा-भरा बनाया जाएगा।

निगरानी करेंगे मजिस्ट्रेट
पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत आगामी चार जुलाई को जिले में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम सफल हो सके व इसके लिए डीएम अरुण कुमार ने विभागवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए ने 13 जोनल व 98 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया है। नामित अफसरों को निर्धारित तिथि पर चयनित स्थल पर पौध रोपित कराकर उनकी सुरक्षा का प्रबंध कर सत्यापन व जियोटैगिंग कराते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed