{"_id":"6456976bf474fe1eaf0e1de7","slug":"fraud-of-65-lakhs-in-the-name-of-getting-a-job-amethi-news-c-13-1-220677-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नौकरी दिलाने के नाम पर 6.5 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नौकरी दिलाने के नाम पर 6.5 लाख की ठगी
Sat, 06 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 06 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन ठगों ने कूट रचित दस्तावेज देकर 6.50 लाख रुपये ठग लिया। एसपी के निर्देश पर शनिवार को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुसाफिरखाना के तेजगढ़ शमशेरिया गांव निवासी राघवेंद्र सिंह के रिश्तेदार अयोध्या निवासी सुधीर सिंह ने सिंतबर 2019 में रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कह सुल्तानपुर निवासी अभिषेक से संपर्क कराया था। अभिषेक राघवेंद्र को लेकर लखनऊ गए। जहां बड़ी पकडिया खदरा अलीगंज निवासी मो. तालिब ने 6.5 लाख रुपए में रेलवे में स्टेशन मास्टर की नौकरी दिलाने की बात कही। नवंबर 2019 में फर्जी नियुक्ति पत्र देते हुए प्रशिक्षण के नाम पर लखनऊ बुलाया।
इसके बाद वह गुमराह करने लगे। राघवेंद्र ने रेलवे विभाग से मिले नियुक्ति पत्र को लेकर संपर्क किया तो पता चला कि वह फर्जी है। मार्च 2020 में कोविड के चलते लॉकडाउन लगा तो घर लौट आया। पैसा वापस नहीं मिलने पर राघवेंद्र ने मुसाफिरखाना थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद उप निरीक्षक संतोष मिश्र कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी डॉ. इलामारन जी. से पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी का निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने अयोध्या निवासी सुधीर सिंह, सुल्तानपुर निवासी अभिषेक व बड़ी पकडि़या खदरा अलीगंज निवासी मो. तालिब के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने पीड़ित तेजगढ़ शमशेरिया गांव निवासी राघवेंद्र सिंह की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की है। बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित की जाएगी।