फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four trains including Rae Bareli-Jaunpur Intercity canceled

Amethi News: रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी सहित चार ट्रेनें निरस्त

Sat, 22 Feb 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Four trains including Rae Bareli-Jaunpur Intercity canceled
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के विलंब से संचालित होने से यात्रियों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी सहित चार ट्रेनें निरस्त रहीं तो आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे देरी से गौरीगंज पहुंचकर रवाना हुई।
विज्ञापन




हरदोई-बालामऊ स्टेशन के उच्चीकरण कार्य के लिए रेलवे की ओर से ट्रेनों के निरस्त किए जाने से यात्री परेशान हैं। शनिवार को अप व डाउन रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर निरस्त रही तो वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस और पटना जंक्शन-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस का भी संचालन निरस्त रहा। ऐसे में गौरीगंज स्टेशन पहुंचे वाराणसी, भदोही, प्रतागढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद व हरिद्वार सहित अन्य स्टेशन की यात्रा करने वाले यात्री परेशान हो गए।
विज्ञापन



हरिद्वार प्रयागराज-योगनगरी एक्सप्रेस 10 घंटे लेट रही। इसके अतिरिक्त शनिवार को आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे तो आनंद विहार-वाराणसी गरीबरथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढे़ छह घंटे देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि हरदोई-बालामऊ स्टेशन के उच्चीकरण कार्य को पूरा करने के लिए पूर्व में जारी आदेश के क्रम में सभी ट्रेनें निरस्त थीं। ट्रेन निरस्त होने की सूचना पहले से सार्वजनिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed