{"_id":"67a50b3230131f267905a0c7","slug":"four-police-posts-will-get-buildings-land-marked-amethi-news-c-96-1-ame1002-134347-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चार पुलिस चौकियों को मिलेगा भवन, भूमि चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चार पुलिस चौकियों को मिलेगा भवन, भूमि चिह्नित
Fri, 07 Feb 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अपराध नियंत्रण व अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए संचालित जिले की चार पुलिस चौकियों को जल्द अपना भवन मिलेगा। चौकी भवन निर्माण के लिए राजस्व विभाग ने भूमि चिह्नित कर ली है। भूमि मिलने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजते हुए धन की मांग की गई है। धनराशि मिलने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।
अपराध पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जिले में 17 थानों का संचालन होता है। इनके अतिरिक्त एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, महिला थाना और साइबर क्राइम पुलिस थाना भी जिले में क्रियाशील है। प्रत्येक थाना क्षेत्र की आबादी संग अधिक भू-भाग होने से कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस चौकी संचालित की जाती है। जिले में वर्तमान में 22 पुलिस चौकी क्रियाशील हैं। इनमें से आठ के पास तो अपना भवन है, शेष के अपना भवन नहीं है।
कहीं किराए के कमरे में तो कहीं पर जनसहयोग से किसी कक्ष में चौकी संचालित की जा रही है। ऐसे में चौकी के पास भवन नहीं होने पर तैनात कर्मियों को भ्रमणशील रहते हुए अपराधियों पर कार्रवाई करनी पड़ती है। अपराध होने पर पीड़ितों को थाने तक आना पड़ रहा है। ऐसे में पीड़ितों संग पुलिस कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशानी को दूर करने के लिए निजी भवन में चौकी संचालित करने के लिए राजस्व विभाग से भूमि की मांग की गई है।
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने मुसाफिरखाना के कस्थुनी पूरब व नारा अढ़नपुर, इन्हौना थाना क्षेत्र के नौखेड़ा व मोहनगंज के ओनाडीह में पुलिस चौकी भवन निर्माण के भूमि चिह्नित करते हुए रिपोर्ट एसपी कार्यालय भेजी है। चार स्थानों पर भूमि चिह्नित होने के बाद पुलिस विभाग ने शासन को प्रस्ताव को भेजते हुए धन की मांग की है। पुलिस चौकी भवन बनने के बाद लोगों को शिकायत करने संग मामले में कार्रवाई करवाने में सहूलियत मिलेगी तो तैनात कर्मियों को अपराधियों पर कार्रवाई व निगरानी करने में हो रही परेशानी से निजात मिलेगी।
सभी चौकी के लिए मांगी है भूमि
एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि आठ पुलिस चौकी विभागीय भवन में संचालित हो रही हैं। अन्य सभी पुलिस चौकियों के भवन निर्माण के लिए जिला प्रशासन से भूमि की मांग की है। चार पुलिस चौकियों के लिए भूमि चिह्नित हो चुकी है। इन स्थानों पर भवन निर्माण का प्रस्ताव का शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद चौकी भवन का निर्माण करवाया जाएगा।