{"_id":"66ea0743514b56837a0dee44","slug":"four-people-injured-in-collision-between-two-bikes-amethi-news-c-96-1-ame1002-125799-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल
Wed, 18 Sep 2024 04:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धरौली के पास दो बाइक की भिड़ंत में चार लोग घायल हुए। क्षेत्र के नयाकोट निवासी रमेश कुमार पांडेय (56) अपनी पत्नी राजकुमारी (52) के साथ ससुराल रुदौली से घर वापस आ रहे थे।
धरौली गांव के पास वह पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर धरौली निवासी धर्मेंद्र कुमार (28) अपनी माता रामवती (46) के साथ सवार थे। इस दुर्घटना में रमेश व उनकी पत्नी के साथ दूसरी बाइक पर सवार धर्मेंद्र कुमार और उनकी मां घायल हो गईं।
इनको सीएचसी पहुंचाया गया। रमेश और धर्मेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दो घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। संवाद