फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four including SP Block President died in road accidents

Amethi News: सड़क हादसों में सपा ब्लॉक अध्यक्ष सहित चार की मौत

Sat, 23 Nov 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 23 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Four including SP Block President died in road accidents
अमेठी सिटी। जिले में 24 घंटे के दौरान हुए चार सड़क हादसों में एक सपा नेता सहित चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को रायबरेली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



मुंशीगंज थाना क्षेत्र के दरपीपुर गांव निवासी सपा के अमेठी ब्लॉक अध्यक्ष आनंद वर्मा (55) शुक्रवार को गौरीगंज स्थित सपा कार्यालय में आयोजित मुलायम सिंह यादव की जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। जब वह गौरीगंज में टांडा-बांदा हाईवे पर पावर कॉर्पोरेशन थाने के पास पहुंचे, तभी कार सवार लोगों ने अचानक गाड़ी का गेट खोल दिया, जिससे आनंद टकराकर गिर गए, तभी उधर से गुजरे ट्रक ने उनको कुचल दिया और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



उधर, अमेठी थाना क्षेत्र के वसायकपुर गांव निवासी लवकुश यादव (26) शुक्रवार को बाइक से अपने रिश्तेदार सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र के रामापुर टिकरी गांव निवासी अतेंद्र के साथ गौरीगंज बाजार से घर जा रहे थे। इसी बीच गौरीगंज इलाके में टिकरिया के पास ट्रक की चपेट में आने से दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अतेंद्र को रायबरेली के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, गौरीगंज थाना क्षेत्र के दलवैश्य का पुरवा मजरे ऐंधी गांव निवासी रमेश कुमार (35) बृहस्पतिवार देर रात गांव के ही घनश्याम संग बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में गौरीगंज थाना क्षेत्र में टांडा-बांदा हाईवे पर गुवावा मोड के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे गिरकर वह घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। घनश्याम को रायबरेली एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।


मुंशीगंज थाना क्षेत्र के डारीडीहा मजरे रामशाहपुर गांव निवासी राजेश कुमार (35) साइकिल से बृहस्पतिवार को कहीं जा रहे थे। रास्ते में हरदोइया मार्ग पर गुजर रही बाइक से उनकी साइकिल टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने राजेश को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




छिन गया बुजुर्ग मां-बाप का सहारा
अमेठी थाना क्षेत्र के वसायकपुर गांव निवासी लवकुश यादव लुधियाना में रहकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार को लुधियाना से आने के बाद गौरीगंज के बरनाटीकर स्थित ससुराल गया। जहां पत्नी पूनम व दो वर्षीय पुत्री लाव्या से मिलकर शुक्रवार को बाइक से घर माता-पिता से मिलने आ रहा था, लेकिन रास्ते में हादसे में उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग मां विद्यावती व पिता जगप्रसाद बेटे के आने की खुशी में तैयारियां कर रहे थे, लेकिन बेटे के बजाए मौत की खबर पहुंची। रोते हुए मां सिर्फ यही कहती है कि अब किसके सहारे जीएंगे। इकलौते बेटे को भगवान ने बुढ़ापे में छीन लिया। पिता जगप्रसाद गमगीन हैं। उसकी बहन शिवकुमारी व खुशबू बिलख कर रो रही हैं। पत्नी पूनम का तो संसार ही उजड़ गया। पूनम की करुण वेदना सुनकर हर किसी की आंख नम हो गई।




ब्लॉक अध्यक्ष की मौत से सपाई गमजदा
दरपीपुर गांव निवासी सपा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद वर्मा की मौत ने हर किसी को सदमे में डाल दिया। मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष रामउदित ने कहा कि हादसे की सूचना के बाद उन्हें यकीन नहीं हुआ कि चंद मिनट पहले साथ कार्यक्रम में शामिल हुए ब्लॉक अध्यक्ष की मौत हो गई। उनके साथ मौजूद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह यादव, जिलाध्यक्ष महिला सभा गुंजन सिंह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनीराम वर्मा, दीपू तिवारी, प्रतिभा यादव सभी आनंद वर्मा की मौत से गमगीन हैं। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतक की पत्नी रानी और माता बचना व पुत्र जय प्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल है।




अनाथ हो गए राजेश के बच्चे
मुंशीगंज थाने के डारीडीहा मजरे रामशाहपुर गांव निवासी राजेश कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में राजेश कुमार की मौत के बाद परिवार बिखर गया। पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है, तो बेटी ज्योति, जूही, मीनाक्षी व बेटे अनुज व अरुण के सिर से पिता का साया छिन गया। बच्चों की करुण वेदना हर किसी को गमगीन कर रही है।





मजदूरी से लौटने की राह देख रहे थे परिजन

गौरीगंज थाना क्षेत्र के दलवैश्य का पुरवा मजरे ऐंधी गांव निवासी रमेश कुमार बृहस्पतिवार को मजदूरी करने आया था। देर रात परिजन उसके वापस आने की राह देख रहे थे। इसी बीच फोन पर उनकी मौत की सूचना मिली। इसके बाद बाद पत्नी पूनम संग पुत्री काजल, समुन व माही व बेटे अयांश का रो-रोकर बुरा हाल है। माता गीता तो बेटे की मौत से बेसुध पड़ी है। पिता प्रेम कुमार व भाई महेश गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed