फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four drains could not be built in one year

Amethi News: एक साल में नहीं बन सके चार नाले

Sun, 07 Jun 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Four drains could not be built in one year
अमेठी में कोतवाली के सामने क्षतिग्रस्त नाला।-संवाद
अमेठी सिटी। मानसून शुरू होने से पहले नगर पंचायत अमेठी में जलनिकासी व्यवस्था की तैयारियां अधूरी हैं। करीब एक वर्ष पहले 2.20 करोड़ रुपये से स्वीकृत चार आरसीसी नालों का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। पिछले वर्ष बारिश के दौरान कई मोहल्लों में घरों और सड़कों पर पानी भर गया था। इस बार भी लोगों को वैसी ही स्थिति बनने की आशंका सता रही है।
विज्ञापन




नगर पंचायत अमेठी में गांधी चौक-जामा मस्जिद से बाईपास तक 99.85 लाख रुपये, सार्वजनिक शौचालय से नवदुर्गा प्रतिष्ठान तक 57.41 लाख रुपये, सजनलाल के मकान से गांधी तिराहे तक 33.50 लाख रुपये तथा प्रकाश कॉम्प्लेक्स से राम सिंह के घर तक 30.16 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नालों का निर्माण कराया जाना है। पहली किस्त जारी होने के बाद काम शुरू हुआ, लेकिन एक वर्ष बाद भी चारों नाले अधूरे हैं।
विज्ञापन



चाणक्यपुरी निवासी अनिल तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष बारिश में कई दिनों तक सड़क और घर के आसपास पानी भरा रहा। सरवनपुर के राजेश कुमार ने कहा कि जलनिकासी की समस्या हर साल बनी रहती है और अब तक नालों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। तोपखाना मोहल्ला निवासी नाबाद ने बताया कि बरसात में गलियों से निकलना मुश्किल हो जाता है। गंगागंज के शान मोहम्मद ने कहा कि पिछले वर्ष पानी घरों तक पहुंच गया, जिससे परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंगागंज, गायत्रीनगर, सरवनपुर, तोपखाना मोहल्ला, कटरा राजाहिम्मत सिंह, एसडीएम कॉलोनी, आवास विकास और रायपुर समेत कई इलाकों में जलभराव की समस्या रहती है। नगर पंचायत के कई पुराने नाले भी सफाई के अभाव में चोक हैं। ईओ शिवमूर्ति ने बताया कि निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाकर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।




मानसून से पहले पूरा होना चाहिए निर्माण कार्य
सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि अधूरे नालों और चोक जलनिकासी तंत्र के कारण जलभराव की समस्या बढ़ती है। मानसून से पहले निर्माण कार्य और सफाई पूरी होने से लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article