फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four doctors including radiologist on leave, patients upset

Amethi News: रेडियोलॉजिस्ट सहित चार चिकित्सक छुट्टी पर, मरीज परेशान

Fri, 07 Mar 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Four doctors including radiologist on leave, patients upset
जिला अस्पताल ​स्थित ओपीडी कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़।-स्रोत : संवाद
अमेठी सिटी। गौरीगंज के असैदापुर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट सहित कई चिकित्सकों के अवकाश पर होने से मरीजों को इलाज न मिल पाने से परेशानी उठाना पड़ रही है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे 746 मरीज इलाज के लिए एक कमरे से दूसरे कमरे तक भटकते दिखे। इनमें से 367 मरीज बुखार पीड़ित रहे।
विज्ञापन



मौसम के लगातार बदलते मिजाज के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में चिकित्सकों के अवकाश पर रहने और ओपीडी खाली होने से मरीजों को काफी परेशानी उठाना पड़ रही है। बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे तक अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ दिखाई पड़ी। सुबह 10:40 बजे अल्ट्रासाउंड विभाग का कक्ष बंद रहा। अल्ट्रासाउंड कक्ष के गेट पर चिकित्सक के कोर्ट जाने का नोटिस चस्पा था। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर जांच के इंतजार में बैठे मरीजों को विवश होकर बिना जांच कराए ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष संख्या दो, तीन और आठ में चिकित्सक मौजूद नहीं दिखे। पूछने पर बताया गया कि वह अवकाश पर हैं। बाहर बैठे मरीज व तीमारदार चिकित्सकों के न आने की बात सुनकर वापस लौटना पड़ा। ओपीडी में चिकित्सकों की कमी के कारण कक्ष संख्या छह की ओपीडी में मौजूद डॉ. शुभम पांडेय के यहां मरीजों की लंबी कतार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल आने वाले सभी मरीजों की जांच के साथ उनका इलाज किया जा रहा है। रेडियोलॉजिस्ट कोर्ट एवीडेंस व डॉ. अमित यादव ट्रेनिंग पर गए हैं जबकि अन्य दो अवकाश पर हैं।रेडियोलॉजिस्ट के लौटते ही मरीजों का अल्ट्रासाउंड की जांच सुविधा मुहैया हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed