फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four dilapidated roads will be repaired with Rs 82.5 lakh

Amethi News: 82.5 लाख से चार जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत

Sat, 15 Feb 2025 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 15 Feb 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Four dilapidated roads will be repaired with Rs 82.5 lakh
मरम्मत के लिए प्रस्तावित बहोरिकपुर संपर्क मार्ग। -संवाद
अमेठी सिटी। क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के चार जर्जर संपर्क मार्गों से आवागमन कर रहे करीब 30 हजार लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दो माह में वे चमचमाती सड़कों से आवागमन कर सकेंगे। लोक निर्माण विभाग के मार्ग मरम्मत व अनुमानित आगणन के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


गौरीगंज तहसील क्षेत्र के मवईधाम संपर्क मार्ग, सोगरा-असुरा संपर्क मार्ग, बहोरिकपुर संपर्क और मुसाफिरखाना तहसील के भद्दौर संपर्क मार्ग मरम्मत के अभाव में इन दिनों जर्जर हो गए हैं। मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के लोगों के साथ अन्य लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


सड़क पर जगह-जगह बन आए गड्ढों व बिखरी गिट्टियों पर फिसलकर बाइक सवार घायल होते रहते हैं। ग्रामीणाें व राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे करवाते हुए मार्ग के निर्माण के लिए पिछले दिनों 82.50 लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सड़कों की मरम्मत के लिए धनराशि जारी कर दी है। इसके बाद विभाग निविदा के माध्यम से ठेकेदार का चयन करते हुए सड़कों की मरम्मत का काम पूरा करने में जुट गया है। सड़कों की मरम्मत हो जाने से करीब एक लाख की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।



मार्ग का नाम - स्वीकृत धनराशि
भद्दौर संपर्क मार्ग - 19.50 लाख रुपये
मवईधाम संपर्क मार्ग - 09.00 लाख रुपये
बहोरिकपुर संपर्क मार्ग - 27.00 लाख रुपये
सोंगरा-असुरा संपर्क मार्ग - 26.50 लाख रुपये



जल्द शुरू होगा काम
सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। ठेकेदार नामित करने की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही ठेकेदार नामित कर विभागीय अवर अभियंता की निगरानी में मरम्मत का काम पूरा करवाया जाएगा। दो माह में प्रस्तावित मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
-शैलेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed