फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four dilapidated moments will be demolished, proposal sent to build new ones

Amethi News: चार जर्जर पल होंगे ध्वस्त, नए बनाने के लिए भेजा प्रस्ताव

Wed, 31 Jul 2024 05:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 31 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Four dilapidated moments will be demolished, proposal sent to build new ones
अमेठी सिटी। जिले के चार पुराने पुलों को ध्वस्त कर 617 लाख से नया निर्माण किया जाएगा। इसमें गुलाल ड्रेन पर क्षतिग्रस्त पुल, कुकरैल नाले पर सकरे व जर्जर सेतु, अमेठी-संग्रामपुर-चंदिकन मार्ग के दो पुल के किमी. एक व इसी मार्ग पर किमी. पांच पर संकरे पुल को तोड़ कर नया सेतु बनाया जाएगा। इन सभी पुलों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में 30 से 50 साल पुराने पुलों जर्जर होने से उन पर आवागमन खतरे से खाली नहीं है। हालात यह है कि कई पुल अत्यंत संकरे होने से उन पर दो वाहन पास नहीं हो सकते थे। जिले के पीपरपुर-भेटुआ जिला मार्ग के किमी-16 पर गुलाल ड्रेन पर क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर 183.82 लाख रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

भेटुआ निवासी शीतला तिवारी ने बताया कि दो से तीन दशक पुरानी सड़क के साथ पुल का निर्माण किया गया था, जोकि वर्तमान में काफी जर्जर स्थिति में है। भारी वाहनों से हमेशा खतरा बना रहता है। नए पुल का निर्माण कार्य होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बरौलिया मानमती कौहार मार्ग के किलोमीटर 10 के कुकरैल नाले पर संकरे व जर्जर पुल स्थान पर नए पुल का निर्माण कार्य 85.88 लाख रुपये से किया जाना है। यहां के स्थानीय निवासी संगम लाल शुक्ला ने बताया कि पुल अत्यंत छोटा व जर्जर हालत में है। नए पुल का निर्माण क्षेत्र में जरूरी है।
तीसरा पुल अमेठी-संग्रामपुर-चंदिकन मार्ग के किलोमीटर एक पर स्थित है। जिसका निर्माण कार्य 117.62 लाख रुपये से प्रस्तावित है। इसी मार्ग पर किमी पांच के जर्जर लघु सेतु को ध्वस्त कर 230.44 लाख रुपये से नये पुल का निर्माण किया जाएगा। संग्रामपुर निवासी सदाशिव पांडेय ने बताया कि पुराने पुल वर्तमान समय में काफी संकरा है। जिसमें एक बार में एक ही वाहन पास हो पाता है।

पुल नी बनती है जाम की स्थिति
अमेठी-संग्रामपुर-चंदिकन मार्ग पर दो प्रमुख पौराणिक स्थल मौजूद हैं। जिले की शक्ति पीठ कालिकन धाम है। वहीं चंदिकन धाम भी प्रमुख पौराणिक स्थलों में से एक है। अमेठी से प्रतापगढ़ जिले में पहुंचने के लिए भी इस मार्ग पर रोज हजारों लोग सफर करते हैं।
इस मार्ग पर स्थित दोनों पुलों पर अभी वाहनों का आवागमन नहीं बंद किया गया है। फिर भी पुल संकरा होने के चलते लोगों को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहनों के एक साथ गुजरने से जाम की स्थिति भी बन जाती है। ऐसे में स्थानीय लोग लंबे समय से नया पुल बनाने की मांग कर रहे हैं।


प्रस्ताव पास होने के बाद होगा निर्माण -
जिले में क्षतिग्रस्त हो चुके पुराने पुलों को तोड़कर चार नए पुल निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन से निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य किया जाएगा।
-शैलेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग, अमेठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed