फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four constables suspended in businessman kidnapping case

व्यवसायी अपहरण मामले में चार सिपाही निलंबित

Sat, 04 Dec 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Four constables suspended in businessman kidnapping case
गौरीगंज (अमेठी)। बाराबंकी के सुबेहा कस्बे से ईंट-भट्ठा व्यवसायी अपहरण मामले में एसपी ने जगदीशपुर में तैनात चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया। निलबंन के बाद पूरे प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। घटना के बाद से चारों सिपाही फरार हैं।
विज्ञापन

30 नवंबर को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी राजू के साथ थाने में तैनात सिपाही रतन राकेश, राकेश सिंह, शिवदयाल राठौर तथा अरुण कुमार बाराबंकी के सुबेहा गए। राजू ने सुबेहा कस्बा के हवेली मोहल्ला निवासी अपने पूर्व परिचित ईंट-भट्ठा व्यवसायी आफाक को व्यवसाय के मामले में रहनपुर मोड़ पर बुलाया। परिचित होने के नाते आफाक दिन में दो बजे वहां पहुंचा तो इन लोगों ने उसकी कनपटी पर तमंचा तानकर कार में बैठा लिया। यह लोग उसे वहां से लेकर अमेठी जिले के रानीगंज, वारिसगंज व मुसाफिरखाना क्षेत्र में कार पर घुमाते रहे और पांच लाख रुपये घर वालों को फोन कर मंगाने का दबाव बनाते रहे। आफाक घर पर पैसे नहीं होने की बात कहते हुए उन्हें पांच लाख रुपये बाद में देने की बात कहते हुए छोड़ने की मिन्नत करता रहा। हालांकि यह लोग देर शाम उसे पांच लाख रुपये लाकर नहीं देने पर हत्या करने की धमकी देते हुए मुसाफिरखाना के कादूनाला के समीप छोड़ दिया।
विज्ञापन

आफाक किसी तरह सुबेहा थाने पहुंचा और एसएचओ को पूरी बात बताते हुए राजू के साथ चार अज्ञात के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी। सूचना के बाद बाराबंकी पुलिस सक्रिय हो गई। बुधवार रात सुबेहा एसएचओ शिव नारायण सिंह जगदीशपुर कोतवाल अरुण कुमार दुबे के साथ सर्विलांस लोकेशन की सहायता से राजू को गिरफ्तार कर लिया। सुबेहा कोतवाल उसे लेकर चले गए। पूछतांछ के दौरान राजू ने अपने साथ शामिल चार अज्ञात की पहचान जगदीशपुर थाने में तैनात उक्त चार सिपाहियों के रूप में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान होने के बाद एसपी बाराबंकी अनुराग वत्स ने एसपी अमेठी दिनेश सिंह को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। जगदीशपुर एसएचओ अरुण कुमार दुबे की रिपोर्ट पर एसपी ने चारों सिपाहियों को निलंबित कर पूरे प्रकरण की जांच एएसपी विनोद कुमार पांडेय को सौंपते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
सुबेहा पुलिस ने मारा छापा
राजू से पूछतांछ के बाद शुक्रवार देर रात सुबेहा थाने के एसएचओ शिव नारायण सिंह दोबारा जगदीशपुर कोतवाली पहुंचे। इनके साथ जगदीशपुर कोतवाल अरुण दुबे पुलिस फोर्स के साथ कटेहटी गांव निवासी शानू शुक्ल के घर पर छापा मारा। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार व शानू को दबोच लिया। सुबेहा कोतवाल कार स्वामी शानू तथा उनकी कार को साथ लेकर चले गए।

शुक्रवार से गायब हैं आरोपी सिपाही
एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि राजू के पकड़े जाने से पहले तक सभी सिपाही थाने पर मौजूद थे। कहा कि उन्हें राजू के बयान की भनक लग गई होगी। चारों सिपाही बिना बताए थाने से फरार हैं। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को लिखित रूप से दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed