{"_id":"67992a735a79f28fb208a3d4","slug":"four-connecting-roads-will-be-constructed-amethi-news-c-96-1-ame1002-133849-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चार संपर्क मार्ग कराए जाएंगे चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चार संपर्क मार्ग कराए जाएंगे चकाचक
Wed, 29 Jan 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के चार जर्जर संपर्क मार्गों से आवागमन कर रहे करीब 30 हजार लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दो माह में वह जर्जर के बजाय चमचमाती सड़क से आवागमन करेंगे। लोक निर्माण विभाग के मार्ग मरम्मत के प्रस्ताव व अनुमानित आगणन के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है।
अमेठी ब्लॉक क्षेत्र के गोड़वा संपर्क मार्ग, अमेठी रजवाहा-वारा व्यासी संपर्क मार्ग, छिवली संपर्क और अमेठी रजवाहा संपर्क मार्ग निर्माण के बाद से मरम्मत के अभाव में इन दिनों जर्जर हो गया है। मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के ग्रामीणों संग अन्य राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढों व बिखरी गिट्टियों पर फिसलकर बाइक सवार घायल हो रहे हैं।
ग्रामीणाें व राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे करवाते हुए मार्ग के निर्माण के लिए 27.50 लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मार्ग के निर्माण के लिए धनराशि भी जारी कर दी। इसके बाद विभाग निविदा के माध्यम से ठेकेदार का चयन करते हुए मार्ग के निर्माण का काम पूरा करने में जुटा है। मार्ग का निर्माण होने से करीब 30 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
वर्जन
जल्द शुरू होगा काम
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। ठेकेदार नामित करने की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही ठेकेदार नामित कर विभागीय अवर अभियंता की निगरानी में मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। बताया कि दो माह में प्रस्तावित मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।