{"_id":"66f322cc15ceb5d2540087a4","slug":"four-coaches-will-be-increased-in-varanasi-lucknow-intercity-amethi-news-c-96-1-ame1002-126228-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी में बढ़ेंगे चार कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी में बढ़ेंगे चार कोच
Wed, 25 Sep 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-वाराणसी के बीच संचालित इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इंटरसिटी एक्सप्रेस में चार अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 13 अक्तूबर से परिवर्तित समय पर अतिरिक्त कोच के साथ ट्रेन का संचालन होगा। चार कोच बढ़ने से यात्रियों को सहूलियत होगी।
लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में 13 अक्तूबर से और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में 14 अक्तूबर से कोच बढ़ेंगे। अभी तक इस ट्रेन में कुल 10 कोच लगते हैं, जिनमें एक एसी चेयरकार कोच भी शामिल है। चार कोच बढ़ने से ट्रेन में कुल 14 कोच हो जाएंगे। यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 6.35 बजे रवाना होगी और दोपहर 11.55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। अमेठी में इस ट्रेन के पहुंचने का नया समय सुबह 8.58 बजे होगा। वर्तमान में यह ट्रेन लखनऊ से सुबह सात बजे रवाना होती है और दोपहर 12 बजे वाराणसी पहुंचती है। अमेठी में ट्रेन सुबह 9.20 बजे पहुंचती है। दो मिनट के ठहराव के बाद आगे को रवाना हो जाती है।
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि 13 अक्तूबर से लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन का समय बदल जाएगा, जबकि वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पहले की तरह चलती रहेगी। ट्रेन में चार कोच बढ़ जाएंगे। इसमें दो कोच सामान्य श्रेणी व दो कोच वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के होंगे।