{"_id":"64c00f3b5a85c31fe501ae7b","slug":"four-children-faint-in-school-due-to-heat-amethi-news-c-96-1-slko1003-2373-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गर्मी से स्कूल में चार बच्चे बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गर्मी से स्कूल में चार बच्चे बेहोश
Tue, 25 Jul 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में बेहोश पड़ा छात्र
तिलोई(अमेठी)। उमस भरी गर्मी का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। बच्चे बीमार हो रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों ने स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की है। इसको लेकर मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया है।
ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, खानापुर वन में मंगलवार को भीषण गर्मी के चलते कक्षा-2 का छात्र दिपांशु विद्यालय में बेहोश हो गया। शिक्षकों ने उस पर पानी के छींटे मारे। इसके बाद वह होश में आ सका। विद्यालय में कुल 79 छात्र पंजीकृत हैं। विद्यालय में चार कमरे हैं। सभी कमरों में पंखे लगे थे, लेकिन पूर्व में विद्यालय में हुई चोरी से चोरों ने तीन पंखों पर हाथ साफ कर दिया।
एक पंखे के सहारे सभी बच्चों को गर्मी से राहत पहुंचाई जा रही है। प्रधानाध्यापिका रश्मि सिंह ने बताया कि अचेत हुआ छात्र कक्षा 2 में पढ़ता था। गर्मी के कारण अचेत हो गया। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। इसके अतिरिक्त कंपोजिट स्कूल बनवारीपुर में उमस भरी गर्मी के कारण एक, धोए, मनीपुर, करौंदी में एक-एक और छात्र उमस के कारण बीमार होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक विवेक शुक्ल व जिला सह संयोजक धीरेंद्र सिंह बघेल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। कहाकि भीषण गर्मी व धूप के कारण बच्चों को परेशानी हो रही है। दोपहर 12 बजे के बाद बच्चों को चक्कर आने, उल्टी व बेहोश हाेने की समस्या बढ़ी है। स्कूलों का समय सुबह सात से 12 बजे तक करने की मांग की गई है। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि कुछ स्कूलों के बारे में जानकारी मिली है। अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।